CLOSE AD

नशामुक्त मिशन : तीन वर्षों में 1 अरब 46 करोड़ से अधिक कीमत के मादक पदार्थ बरामद, 1,700 से ज्यादा गिरफ्तार

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

गौतमबुद्ध नगर, 26 नवंबर (khabarwala24)। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पिछले तीन वर्षों में व्यापक, सुनियोजित और कठोर अभियान चलाते हुए अपराधियों के नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए वर्षों 2023, 2024 और 2025 की अवधि में कुल 6,865.793 किलोग्राम गांजा एवं अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 1 अरब 46 करोड़ 70 लाख रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।

1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच 585 अभियोग पंजीकृत, 667 आरोपी चिन्हित किए गए, जिनमें से 660 को गिरफ्तार किया गया, जबकि शेष के विरुद्ध वारंट, कुर्की तथा अन्य वैधानिक कार्रवाइयां की गईं। इस दौरान 2,777.457 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े गए, जिनकी कीमत 93 करोड़ 50 लाख रुपए रही। तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त किया गया। दो आरोपियों पर रासुका और अवैध संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की गई।

वर्ष 2024 में पुलिस ने 502 अभियोग दर्ज किए और 578 आरोपियों की पहचान की। इनमें से 571 को गिरफ्तार किया गया, जबकि बाकी के खिलाफ कानूनी दबिश जारी रही। कार्रवाई के दौरान 2,791.075 किलोग्राम नशीले पदार्थ की बरामदगी हुई, जिसकी कीमत 40 करोड़ 70 लाख रुपए आंकी गई। 80 व्यक्तियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई, जबकि रासुका, पीआईटी-एनडीपीएस और गैंगस्टर अधिनियम सहित कड़े कानून लागू किए गए। सभी 578 मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 52(ए) का पूर्ण अनुपालन किया गया।

वर्ष 2025 में 20 नवंबर तक 458 केस दर्ज किए गए और 515 आरोपियों की पहचान हुई, जिनमें दो आरोपी प्रकाश में आए। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सभी 517 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई के दौरान 1,297.261 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुए, जिनका मूल्य 12 करोड़ 50 लाख रुपए रहा। तस्करी में प्रयोग होने वाले वाहन भी जब्त किए गए।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस के अनुसार, नशे के खिलाफ इस निरंतर अभियान ने न केवल तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है, बल्कि युवा वर्ग को नशे की गिरफ्त से बचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और भविष्य में भी इससे जुड़े अपराधियों के विरुद्ध और अधिक कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News