उमेश से मारपीट के मामले में दरोगा सहित चार पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Khabarwala 24 News Hapurःपिलखुवा की छिजारसी चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर उमेश नामक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप के मामले में एसपी अभिषेक वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच कराई तो दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई। एसपी ने चारों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapurःपिलखुवा की छिजारसी चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर उमेश नामक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप के मामले में एसपी अभिषेक वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच कराई तो दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई। एसपी ने चारों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार रविवार रात लाखन ठेके पर उमेश व उसके दो अन्य साथी ग्राम लाखन स्थित बीयर के ठेके के पास रास्ते पर शराब के नशे में रास्ते में आने जाने वाले व्यक्तियों को परेशान व गाली गलौज कर रहे थे। उसके बाद ग्राम लाखन स्थित बीयर के सरकारी ठेके का शटर जोर जोर से पीटने लगे जिसके बाद सेल्समैन ने एेसा करने से मना किया, तो उसके साथ भी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे तथा शोर शराबा होने पर आस-पास फैक्ट्रियों में काम करने वाले व्यक्ति एकत्र हो गए और भीड़ व उपरोक्त तीनों व्यक्ति के बीच मारपीट हो रही थी। जिसके बाद सेल्समैन द्वारा इस सूचना चौकी छिजारसी पर दी गई। सूचना पर उपनिरीक्षक रविकांत गिरि, हैडकांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल कृपा शंकर मौके पर पहुंचे। जिनके द्वार कुलदीप, मोहित, उमेश तोमर निवासी ग्राम लाखन नशे की हालत में थे और आपस में लड़ रहे थे। जिन्हें सेल्समैन व लोगों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया। जिन्हें थाना पिलखुवा भिजवाया गया। जिसके बाद उपनिरीक्षक रविकांत गिरि के द्वारा तीनों व्यक्तियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।

Add2
Add2

दरोगा समेत चार पुलिस कर्मी हुए लाइन हाजिर

एसपी अभिषेक वर्मा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच कराई तो उपनिरीक्षक रविकांत गिरि, हैड कांस्टेबल सतेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल कृपा शंकर द्वारा लापरवाही बरते जाना पाया गया। एसपी ने सभी चारों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

एएसपी करेंगे मामले की जांच

मारपीट के मामले की जांच एसपी अभिषेक वर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद मिश्रा को सौंपी है। अपर पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर अपने रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे।

उमेश से मारपीट के मामले में दरोगा सहित चार पुलिस कर्मी लाइन हाजिर उमेश से मारपीट के मामले में दरोगा सहित चार पुलिस कर्मी लाइन हाजिर उमेश से मारपीट के मामले में दरोगा सहित चार पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News