झारखंडः सीओ का युवक को लाठी से पीटने का वीडियो वायरल, नेता प्रतिपक्ष मरांडी ने विधानसभा में उठाया मामला

रांची, 9 मार्च (khabarwala24)। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड की अंचल अधिकारी (सीओ) सविता सिंह द्वारा एक युवक को लाठी से मारने के वायरल वीडियो का हवाला देते हुए उनके निलंबन की मांग की है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी एक युवक को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

रांची, 9 मार्च (khabarwala24)। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड की अंचल अधिकारी (सीओ) सविता सिंह द्वारा एक युवक को लाठी से मारने के वायरल वीडियो का हवाला देते हुए उनके निलंबन की मांग की है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी एक युवक को पुलिस वाहन में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान सीओ सविता सिंह हाथ में लाठी लेकर वहां पहुंचती हैं और युवक के सिर के पीछे की ओर प्रहार करती हुई नजर आती हैं। इसके बाद वह युवक को उंगली दिखाकर चेतावनी देते हुए भी दिखाई देती हैं। आसपास मौजूद कुछ लोग पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते नजर आते हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना 20 फरवरी की है, जब इटखोरी महोत्सव का आयोजन चल रहा था। उसी दौरान किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और फेसबुक पर साझा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इस तरह युवक के सिर पर डंडे से प्रहार करना गंभीर और चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पदों पर बैठे अधिकारियों से संयम, संवेदनशीलता और कानूनसम्मत व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। मरांडी ने कहा कि यदि संबंधित युवक से कोई गलती हुई थी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती थी, लेकिन बीच सड़क इस तरह सार्वजनिक रूप से मारपीट करना प्रशासनिक मर्यादा के विपरीत है।

उन्होंने चतरा के उपायुक्त से संबंधित सीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

–khabarwala24

एसएनसी/एएस

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News