अलपुझा (केरल), 1 दिसंबर (khabarwala24)। केरल के अलपुझा जिले से इंसानी रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। यहां पुल्लुकुलंगरा गांव में एक बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी और मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मवेलिक्कारा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील 30 वर्षीय आरोपी नवजीत ने रविवार रात घर पर अपने माता-पिता, 63 वर्षीय नटराजन और 49 वर्षीय सिंधु, पर चाकू से हमला किया।
आसपास के लोगों ने जब चीख-पुकार और शोर सुना तो वह पड़ोसी घर की ओर दौड़े। लोगों ने देखा कि मौके पर नटराजन और सिंधु खून से लथपथ पड़े थे, जबकि नवजीत पास में चाकू लिए बैठा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इस दौरान नटराजन की मौत हो गई, जबकि सिंधु का इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें आईं। नटराजन के शरीर पर चाकू के गहरे निशान थे, जबकि सिंधु की उंगलियां कट गईं और वह बुरी तरह घायल हो गईं।
सूत्रों से पता चलता है कि परिवार आर्थिक रूप से संपन्न था।
पड़ोसियों का कहना है कि पैसों को लेकर विवाद और हमले वाले दिन आरोपी द्वारा शराब और नशीली दवाओं के सेवन के कारण यह हिंसक घटना हुई होगी।
यह घटना उस समय हुई जब नवजीत की पत्नी नव्या प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती होने की तैयारी कर रही थीं।
नवजीत के दो भाई-बहन हैं, दोनों आयुर्वेद चिकित्सक हैं, और हमले के समय वे वहां मौजूद नहीं थे।
अधिकारी इस घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा सदमा और दुःख व्यक्त किया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी हिरासत में है और आगे की जांच जारी है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















