Gurugram Crime News डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर ठगी, ब्रिटेन से MBA पास युवती गिरफ्तार, एनसीआर में फैलाया ठगी का जाल

Gurugram Crime News Khabarwala 24 News Gurugram:डेटिंग ऐप के माध्यम से युवाओं से दोस्ती कर ठगने वाली ब्रिटेन से एमबीए पास युवती को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवती की पहचान दिल्ली की 32 वर्षीय सुरभि गुप्ता के रूप में हुई है। दो महीनों में वह दस लोगों से 30 […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Gurugram Crime News Khabarwala 24 News Gurugram:डेटिंग ऐप के माध्यम से युवाओं से दोस्ती कर ठगने वाली ब्रिटेन से एमबीए पास युवती को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवती की पहचान दिल्ली की 32 वर्षीय सुरभि गुप्ता के रूप में हुई है। दो महीनों में वह दस लोगों से 30 लाख रुपये की ठगी कर चुकी है।

क्या है पूरा मामला

10 अक्तूबर को सेक्टर-29 डीएलएफ थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि साक्षी उर्फ पायल नामक युवती ने उससे डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती की थी। युवती उससे मिलने के लिए गुरुग्राम आई थी। वह उसे अपने घर ले गया। युवती ने शराब पीने के दौरान उससे बर्फ लाने के लिए कहा। जब वह बर्फ लेने रसोई में गया तो उसने शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। दो दिन बाद जब उसे होश आया तो उसने देखा कि उसके पास मौजूद नगदी, सोने की चेन, एटीएम कार्ड सहित मोबाइल और अन्य सामान गायब था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान आरोपी युवती को पकड़कर मामले का पर्दाफाश कर दिया।

दो साथियों को भी दबोचा

इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ की गई, तो चौंकाने वाले खुलासा हुए। पूछताछ में सामने आया कि वह दो महीने में 10 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुकी है। पूरी वारदात की मास्टरमाइंड यही है। इसके दो साथी विशाल और सुशील इसका सहयोग करते हैं। पुलिस ने उन दोनों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह किया गया बरामद

युवती से पुलिस ने एक सोने की चेन, 15 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, एक लाख 60 हजार 770 रुपये , दो लैपटॉप, एक लैपटॉप चार्जर, तीन मोबाइल फोन और एक घड़ी बरामद की गई है।

एमबीए की पढ़ाई ब्रिटेन से पूरी की

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवती ने ब्रिटने से एमबीए की हुई है। वह दिल्ली-एनसीआर खास तौर पर गुरुग्राम में रहने वाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर वारदातों को अंजाम देती थी। उसने दिल्ली के लक्ष्मी नगर और गुरुग्राम के सेक्टर-50 में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाने में भी एक मामला दर्ज है।

Gurugram crime news डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर ठगी, ब्रिटेन से mba पास युवती गिरफ्तार, एनसीआर में फैलाया ठगी का जाल Gurugram crime news डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर ठगी, ब्रिटेन से mba पास युवती गिरफ्तार, एनसीआर में फैलाया ठगी का जाल Gurugram crime news डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर ठगी, ब्रिटेन से mba पास युवती गिरफ्तार, एनसीआर में फैलाया ठगी का जाल Gurugram crime news डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर ठगी, ब्रिटेन से mba पास युवती गिरफ्तार, एनसीआर में फैलाया ठगी का जाल Gurugram crime news डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर ठगी, ब्रिटेन से mba पास युवती गिरफ्तार, एनसीआर में फैलाया ठगी का जाल Gurugram crime news डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर ठगी, ब्रिटेन से mba पास युवती गिरफ्तार, एनसीआर में फैलाया ठगी का जाल Gurugram crime news डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर ठगी, ब्रिटेन से mba पास युवती गिरफ्तार, एनसीआर में फैलाया ठगी का जाल Gurugram crime news डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर ठगी, ब्रिटेन से mba पास युवती गिरफ्तार, एनसीआर में फैलाया ठगी का जाल Gurugram crime news डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर ठगी, ब्रिटेन से mba पास युवती गिरफ्तार, एनसीआर में फैलाया ठगी का जाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News