Encounter:पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

खबरवाला 24 न्यूज धौलाना (Encounter) :थाना क्षेत्र में सोमवार की रात ऊपरी गंग नहर की पटरी गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी।पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज धौलाना (Encounter) :थाना क्षेत्र में सोमवार की रात ऊपरी गंग नहर की पटरी गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी।पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपित बदमाश के ऊपर हापुड़,गाजियाबाद आदि समेत आसपास के जिल में कई अभियोग पंजीकृत है। जिसकी जांच की जा रही है।

क्या है मामला

पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि सोमवार की देर रात को देहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी । इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवको को रुकने का इशारा किया गया ,लेकिन वह नहीं रुके । पीछा किए जाने पर बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए ऊपरी गंग नहर की पटरी से ग्राम निधावली की तरफ भागने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना प्रसारित होने के बाद पुलिस ने ऊपरी गंग नहर की पटरी पर बदमाशो को दोनों तरफ से घेर लिया। बदमाशो ने अपने बचाव के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान देहरा के सुबोध के रूप में हुई है । जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब रहा । जिसकी पहचान के प्रयास चल रहे है । घायल बदमाश को उपचार के लिए भर्ती कराया है। आरोपित बदमाश के ऊपर विभिन्न थानो में चोरी के मुकदमे दर्ज है जिसकी जांच की जा रही है।

यह किया गया बरामद

पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक , एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई बाइक का इस्तेमाल कई आपराधिक वारदातों मे किया गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News