Deoria दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई विदा, बच्चों संग वापस लौटा पिता

Khabarwala 24 News Deoria : यूपी के जनपद देवरिया जनपद में एक अजीबो गरीब मामला सामना आया है। यहां एक गांव में पति ने पत्नी के प्रेमी के साथ उसे विदा कर दिया। जहर खाकर जान देने की पत्नी की धमकी के बाद पति की एक न चली और पंचायत के बाद पीड़ित अपने दोनों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Deoria : यूपी के जनपद देवरिया जनपद में एक अजीबो गरीब मामला सामना आया है। यहां एक गांव में पति ने पत्नी के प्रेमी के साथ उसे विदा कर दिया। जहर खाकर जान देने की पत्नी की धमकी के बाद पति की एक न चली और पंचायत के बाद पीड़ित अपने दोनों बच्चों को लेकर घर लौट आया। यह घटना क्षेत्र में हर चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी करीब पांच साल पहले सलेमपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। दोनों खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे थे। इस बीच दोनों को एक बेटा व एक बेटी हुई।

इसी बीच पति घर की माली हालत सुधारने के लिए बाहर काम करने के लिए चला गया और यहां पत्नी की पास में रहने वाले एक अविवाहित युवक से आंखें लड़ गई। कुछ दिन बाद कमा कर लौटे पति को जब इसकी जानकारी हुई तो शनिवार की रात उसने ग्राम प्रधान के दरवाजे पर पंचायत जुटाई। इसमें प्रेमी को भी बुलाया गया। अभी बात चल ही रही थी कि दोनों में विवाद हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया।

महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई और वह मानने को तैयार नही हो रही थी। उसने पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी दे दी कि यदि उसे प्रेमी के साथ नहीं जाने दिया गया तो वह जहर खाकर जान दे देगी। इसके बाद पति ने उसे थाने से ही प्रेमी के साथ भेज दिया।

Deoria दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई विदा, बच्चों संग वापस लौटा पिता Deoria दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई विदा, बच्चों संग वापस लौटा पिता Deoria दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई विदा, बच्चों संग वापस लौटा पिता Deoria दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई विदा, बच्चों संग वापस लौटा पिता Deoria दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई विदा, बच्चों संग वापस लौटा पिता Deoria दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई विदा, बच्चों संग वापस लौटा पिता Deoria दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई विदा, बच्चों संग वापस लौटा पिता Deoria दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई विदा, बच्चों संग वापस लौटा पिता

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News