crime news:सौतेली मां और भाईयों ने विवाहिता के साथ की मारपीट

Khabarwala24News HAPUR crime news:सौतेली मां और दो भाईयों ने घर में घुसकर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में रहने वाली विवाहिता को बेरहमी से पीटा। मारपीट में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News HAPUR crime news:सौतेली मां और दो भाईयों ने घर में घुसकर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में रहने वाली विवाहिता को बेरहमी से पीटा। मारपीट में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव उपैड़ा निवासी  श्यामवीर सिंह ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसकी शादी जिला गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के फरीदनगर की रहने वाली पूनम के साथ हुई थी। 16 अप्रैल की दोपहर पत्नी घर पर मौजूद थी। इस दौरान उसकी सौतेली सास मुन्नी अपने पुत्र सोनू और पिंटू पीड़ित के घर पहुंचे। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पत्नी के साथ अभद्रता कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से पत्नी के साथ मारपीट कर दी।

जान बचाने के लिए पत्नी ने शोर मचा दिया।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें आता देखकर आरोपी पत्नी को हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। मामले की जानकारी पर पीड़ित घर पहुंचा और पत्नी को अस्पताल ले गया। बाद में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News