Crime News: बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, नगदी, आभूषण, मोबाइल फोन बरामद

Khabarwala24NewsHapur Crime News:कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पिछले दिनों एक घर में लाखों की चोरी की वारदात का अंजाम दिया था। जिसका पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वारदात में चार शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur Crime News:कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पिछले दिनों एक घर में लाखों की चोरी की वारदात का अंजाम दिया था। जिसका पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वारदात में चार शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किए आभूषण, नगदी और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोटला मेवातियान में दिया था वारदात को अंजाम

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि 25 मार्च की रात चोरों ने कोटला मेवातियान के इकरामुद्दीन के घर में घुसकर हजारों रुपये व लाखों के आभूषण चोरी कर लिए थे। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लगातार पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने शनिवार को बुलंदशहर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास से चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपितों से 32600 रुपये, चार सोने के कंगन, गले का हार, तीन जोड़ी कुंडल, तीन अंगूठी, एक जोड़ी बाली, एक लाकेट, चांदी की आठ जोड़ी पाजेब, आठ सिक्के, एक एलईडी, मोबाइल फोन, दो तमंचे, दो कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है।

यह हैं पकड़े गए आरोपी

आरोपी मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी जुनैद, आसिफ, रोहित उर्फ नईम और नवी करीम निवासी दिलशाद उर्फ पाजी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिन में ऐसे मकानों को चिह्नित करते थे जिनपर ताला लगा होता था। रेकी कर रात के वक्त चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के माल को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News