Crime news: कार ने बाइकों व अन्य वाहनों में मारी टक्कर, चार घायल, लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Khabarwala24News Hapur Crime news: दिल्ली रोड पर रविवार शाम एक कार सवार ने आगे चल रही कई बाइक और वाहनों में टक्कर मार दी। लोगों ने पीछा कर नशे में हालत में कार सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। बताया गया कि अगर जल्द कार […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News Hapur Crime news: दिल्ली रोड पर रविवार शाम एक कार सवार ने आगे चल रही कई बाइक और वाहनों में टक्कर मार दी। लोगों ने पीछा कर नशे में हालत में कार सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। बताया गया कि अगर जल्द कार चालक को नहीं रोका जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। लोगों का आरोप है कि कार चालक नशे की हालत में था।
बताया गया कि एक व्यक्ति दिल्ली रोड पर अच्छेजा में कार मकेनिक का काम करते हैं। रविवार शाम वह बाइक पर सवार होकर आ रहा था, इसी दौरान नशे में धुत एक कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उनके पैर और कमर में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा उनके साथ चल रहे एक अन्य युवक को भी टक्कर मारी गई, जिसके पैर की हड्डी टूट गई। आरोपी ने दो कारों में भी टक्कर मारी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News