Crime News 600 रुपये के लेन-देन को लेकर युवक पर किया फायर

khabarwala24NewsHapur : Crime News 600रुपये के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति पर शुक्रवार दोपहर एक युवक ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि व्यक्ति बाल-बाल बच गया। फायरिंग के दौरान स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को एकत्र होता देखकर आरोपी मौके से हो गया। पीड़ित युवक ने नगर कोतवाली में तहरीर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala24NewsHapur : Crime News 600रुपये के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति पर शुक्रवार दोपहर एक युवक ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि व्यक्ति बाल-बाल बच गया। फायरिंग के दौरान स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को एकत्र होता देखकर आरोपी मौके से हो गया। पीड़ित युवक ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने संदिग्ध तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला
गांव रामगढ़ी के अमित ने पुलिस को बताया कि करीब तीन माह पहले उसने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली के बंटी से 600 रुपये उधार लिए थे। किसी कारणवश पीड़ित उसके रुपये वापस नहीं कर पाया। शुक्रवार दोपहर आरोपी बंटी ने कॉल कर पीड़ित को दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार में बुलाया। जहां वह अपने तीन साथियों के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान बंटी ने रुपयों का तगादा करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित पर गोली चला दी।
पीड़ित ने बताया कि दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई। हाथ में छर्रे लगने से पीड़ित घायल हो गया। किसी तरह जान बचाकर पीड़ित अपने घर पहुंचा। इसके बाद वह पत्नी के साथ शिकायत करने नगर कोतवाली के लिए जा रहा था। इस दौरान पीछा करते हुए आरोपी भी वहां पहुंच गया। रास्ते में आरोपी ने दोबारा पीड़ित पर गोली चला दी। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के तीन साथियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मामले की जांच की जा रही है।
——

Crime news 600 रुपये के लेन-देन को लेकर युवक पर किया फायर

Crime news 600 रुपये के लेन-देन को लेकर युवक पर किया फायर

Crime news 600 रुपये के लेन-देन को लेकर युवक पर किया फायर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News