Bulanshahr News धोखा देने की सजा है सिर्फ मौत…प्रेमी ने हंसते हुए कबूला गुनाह

Khabarwala 24 News Bulanshahr: Bulanshahr News खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी के कब्रिस्तान में हुई महिला की मौत की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मृतका के प्रेमी को इस मामले में गिरफ्तार किया है। मृतका का प्रेमी अदनान कैमरे के सामने बड़े ही रौब में हत्या करने की बात कबूल रहा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Bulanshahr: Bulanshahr News खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी के कब्रिस्तान में हुई महिला की मौत की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मृतका के प्रेमी को इस मामले में गिरफ्तार किया है। मृतका का प्रेमी अदनान कैमरे के सामने बड़े ही रौब में हत्या करने की बात कबूल रहा है। उसका कहना है कि प्यार में धोखा देने की सजा सिर्फ मौत है, और उसने इसलिए आसमां को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, वह संजय दत्त की फिल्म खलनायक के किरदार बल्लू बलराम से खुद को प्रभावित बता रहा है।

क्या है पूरा मामला (Bulanshahr News)

खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी स्थित कब्रिस्तान में मंगलवार दोपहर स्थानीय लोगों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। गला रेतकर महिला की हत्या की गई थी। महिला की शिनाख्त नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी आसमां के रूप में हुई। इस हत्याकांड की जांच में पुलिस मामले के सामने अदनान नामक युवक का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने अदनान को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। अदनान ने बताया कि कई साल से उसका आसमां से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

काॅल व्यस्त जाने पर हुआ शक (Bulanshahr News)

अदनान ने पुलिस को बताया कि आसमां के पास छोटा मोबाइल था, जिसमें ठीक से आवाज नहीं आती थी। ऐसे में उसने कुछ दिनों पहले दस हजार रुपये का नया मोबाइल दिलाया था। जब वह फोन करता तो आसमां का नंबर व्यस्त आता था। इससे उसे शक होने लगा कि आसमां किसी अन्य युवक से भी बात करती है। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। खीरखानी स्थित कब्रिस्तान में वह दोनों अक्सर मिलते रहते थे। आसमां मंगलवार को भी अदनान से मिलने कब्रिस्तान आई थी। जहां उसको आसमां के फोन में अन्य युवकों के फोन नंबर और कॉल डिटेल मिली। गुस्से में आकर उसने आसमां के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।

हत्याकांड को अंजाम देकर हुआ फरार (Bulanshahr News)

बताया गया कि आरोपी मिलने के बहाने हत्या की योजना बनाकर आया था। वह अपने साथ चाकू लेकर गया था। उसने आसमां को फोन करके मिलने को बुलाया और कब्रिस्तान में सुनसान जगह पर ले गया, जहां पर कोई देख न सके। मोबाइल देखने के दौरान ही हत्या कर दी। इसके बाद वहां से मोबाइल लेकर भाग गया।

पति करता है मजदूरी (Bulanshahr News)

आसमां का पति सलीम एक होटल पर मजदूरी करता है। जिससे उसका व परिवार का भरण पोषण होता है। वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह को भी होटल चला गया था। पुलिस के सूचना दिए जाने के बावजूद दिनभर कोई परिजन थाने नहीं पहुंचा। देर शाम को पति थाने पहुंचा लेकिन तहरीर नहीं दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News