बरात आने पर गोली मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती की बरात आने से चंद घंटे पहले पूरी बरात को मौत के घाट उतारने की धमकी दे डाली। धमकी देने वाले युवक की पत्नी से दुल्हन की किसी बात को लेकर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती की बरात आने से चंद घंटे पहले पूरी बरात को मौत के घाट उतारने की धमकी दे डाली। धमकी देने वाले युवक की पत्नी से दुल्हन की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने यह कदम उठा लिया।

पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपी को पकड़कर शांति भंग में निरुद्ध कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी के पकड़े जाने के बाद दुल्हन पक्ष ने राहत की सांस ली है।

- Advertisement -

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी हरि कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती की शुक्रवार की शाम को बरात आनी थी । इससे पहले ही दुल्हन के फोन पर एक अज्ञात युवक ने फोन करते हुए दरवाजे पर बरात आने पर बारातियों को गोलियों से भूनकर हत्या करने की धमकी दे डाली। पहले तो युवती ने उसके फोन को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन आरोपी ने कई बार फोन करते हुए उसको बार-बार एक ही बात की धमकी दी।

धमकी सुनकर दुल्हन ने सभी बातें अपने परीजनो को बताई। परिजन दुल्हन को थाने ले जाकर संबंधित मामले की सूचना दी। सूचना के उपरांत पुलिस ने संबंधित मोबाइल को सर्विलांस पर लगाते हुए एक युवक को हिरासत में लिया। युवक जिला बुलंदशहर स्याना में रहने वाला सोनू है।

पत्नी से कहासुनी होने के बाद पड़ोसी युवती को दी धमकी

- Advertisement -

सोनू ने बताया कि दुल्हन बनी युवती ने गत दिनों उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की थी, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी ने उसको दी, इसलिए युवती को सबक सिखाने के लिए उसने उक्त कदम उठाया। थाना प्रभारी ने बताया कि संबंधित आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी,जिसमें उप जिलाधिकारी न्यायालय से उसको जिला कारागार भेज दिया गया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News