Test Drive Vehicle Accident जाने अनजाने में टेस्ट ड्राइव वाली गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाए तो कौन उठाएगा खर्चा

Khabarwala 24 News New Delhi : Test Drive Vehicle Accident जब भी आप नया व्हीकल खरीदने शोरूम जाते हैं तो डीलर्स आपको व्हीकल की टेस्ट ड्राइव देते हैं। कई बार जाने अनजाने में आपसे व्हीकल का एक्सीडेंट हो जाता है। ऐसे में मुसीबत खड़ी हो जाती है कि अभी तो गाड़ी खरीदी भी नहीं है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Test Drive Vehicle Accident जब भी आप नया व्हीकल खरीदने शोरूम जाते हैं तो डीलर्स आपको व्हीकल की टेस्ट ड्राइव देते हैं। कई बार जाने अनजाने में आपसे व्हीकल का एक्सीडेंट हो जाता है। ऐसे में मुसीबत खड़ी हो जाती है कि अभी तो गाड़ी खरीदी भी नहीं है। इंश्योरेंस भी नहीं है इसकी भरपाई कौन करेगा। वैसे तो नॉर्मली ऐसा होता नहीं है लेकिन हो जाए तो इसका खर्चा कौन देगा। जो ड्राइव कर रहा था उसे भरपाई करनी होगी या कंपनी देगी। परेशानी मत होइये यहां आपको सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा।

डैमज का खर्च कौन देगा (Test Drive Vehicle Accident)

वैसे तो टेस्ट ड्राइविंग केवल उन्हीं लोगों को दी जाती है जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस होता है। जाहिर है जिन लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होता है वो ऐसी गलती कम करते हैं, लेकिन फिर भी हो जाती है तो व्हीकल के डैमेज की पूरी भरपाई कंपनी करेगी।

- Advertisement -

एक थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस (Test Drive Vehicle Accident)

टेस्ट ड्राइव के दौरान गलती किसी की भी हो व्हीकल में जितना भी डैमेज हुआ होगा उसकी भरपाई बिना किसी भेदभाव के कंपनी करती है। कंपनी के पास भी एक थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस होता है जिससे इस डैमेज का कवर मिल जाता है। इस हिसाब से कंपनी की जेब से भी कोई खर्च नहीं लगता है।

बिना टेंशन लें टेस्ट ड्राइव (Test Drive Vehicle Accident)

ऐसे में आप बिना किसी टेंशन के किसी भी व्हीकल की टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं फिर चाहे वो लग्जरी कार-बाइक ही क्यों ना हो। टेस्ट ड्राइव के दौरान व्हीकल को हुए नुकसान का खर्च आपकी जेब पर नहीं आएगा। इसका पूरा खर्च कंपनी के ऊपर आता है।

सेफ ड्राइव करनी चाहिए (Test Drive Vehicle Accident)

बहरहाल भले ही आपको खर्च नहीं उठाना पड़ेगा, लेकिन आपको सेफ ड्राइव करनी चाहिए फिर चाहे आप टेस्ट ड्राइव वाली कार में हैं या पर्सनल कार में आपको सड़क पर सतर्क रहना चाहिए और सेफ ड्राइव करनी चाहिए।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News