Surya And Chandra Grahan 2024 : पंद्रह दिनों के अंदर ही बनने जा रहा यह योग, इन 4 राशियों के जातकाें को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ

Khabarwala 24 News New Delhi : Surya And Chandra Grahan 2024 इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। इसी दिन होली का त्‍योहार मनाया जाएगा। वहीं इसके 15 दिन बाद 8 अप्रैल 2024 सोमवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। साल में चार ग्रहण लगते हैं। जिनमें दो सूर्य ग्रहण और […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Surya And Chandra Grahan 2024 इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। इसी दिन होली का त्‍योहार मनाया जाएगा। वहीं इसके 15 दिन बाद 8 अप्रैल 2024 सोमवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। साल में चार ग्रहण लगते हैं। जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होता है। इस दौरान कई नियमों का पालन करने की मान्यता है। ये दोनों ग्रहण 15 दिन के अंदर लगेंगे। होली के दिन ही शनि (shani) अस्त से उदय होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी 12 राशियों पर दोनों ग्रहणों का जबरदस्त प्रभाव रहेगा। इन ग्रहणों से इन राशियों को बेहद फायदा होने वाला है। चार राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत चमक सकती है। आइये जानते हैं…

मेष राशि (Surya And Chandra Grahan 2024)

मेष राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। आपकी सोची-समझी योजनाएं सफल होने की संभावना है, जिससे अप्रत्याशित वित्तीय लाभ होगा। इस दौरान विभिन्न प्रयासों में सफलता की उच्च संभावना है। इसके अलावा, आपके रिश्ते, विशेष रूप से आपके जीवन साथी के साथ, पनपने के लिए तैयार हैं। आपके लिए सूर्य ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। यह आपके करियर और नौकरी में बेहतरीन संभावनाएं प्रकट करेगा। उच्चपद की प्राप्त होगी। मान सम्मान या यक्ष में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में भी उत्तम सौदे प्राप्त होंगे। धन समृद्धि का विस्तार होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। आपके लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा।

मिथुन राशि (Surya And Chandra Grahan 2024)

आपकी राशि से एकादश लाभ भाव में घटित होने वाला ग्रहण आपके लिए कोई वरदान है। न केवल आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे बल्कि दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। छोटे भाई बहन, मित्र और रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि आपको फिजूल खर्चे से बचकर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में सकारात्मक समय रहेगा। व्यापार में थोड़ी बहुत समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर यह ग्रहण आपके लिए शुभ ही है।

सिंह राशि (Surya And Chandra Grahan 2024)

यह चंद्र ग्रहण आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। हालांकि यदि आपने अपना व्यवहार सही नहीं रखा तो मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आके कार्यों की सराहना होगी। संतान संबंधी चिंता सता सकती है। विवादों से दूर रहें। दान पुण्य करें। नौकरी और व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। समाज और परिवार में मान, सम्मान एवं यश में बढ़ोतरी होगी। वाणी में सुधार होगा। व्यापारी हैं तो विशेष लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आपके लिए यह ग्रहण शुभ है।

कन्या राशि (Surya And Chandra Grahan 2024)

सेहत में सुधार होगा। शत्रु शांत रहेंगे। यात्रा से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आयात निर्यात का व्यापार करते हैं तो लाभ होगा। हालांकि पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कन्या राशि वाले खुश हो सकते हैं क्योंकि ग्रहण सकारात्मक विकास का वादा करता है। बेरोजगार व्यक्तियों को इस अवधि के दौरान नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। आपका व्यक्तित्व चमकने वाला है और आपकी प्रभावशाली वाणी दूसरों पर स्थायी प्रभाव छोड़ सकती है। साथ साझेदारी संबंधी प्रयासों में भी सफलता मिलने के योग हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News