Ketu Transit in Virgo : आने वाले 12 महीने इन राशियों के लिए होने जा रहे वरदान के समान, केतु की चाल देगी लाभ

Khabarwala 24 News New Delhi : Ketu Transit in Virgo केतु के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। केतु इस वक्त बुध की राशि कन्या में विराजमान हैं। पिछले साल केतु ने कन्या राशि में गोचर किया था, जो आने वाले 12 महीने तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में केतु की […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Ketu Transit in Virgo केतु के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। केतु इस वक्त बुध की राशि कन्या में विराजमान हैं। पिछले साल केतु ने कन्या राशि में गोचर किया था, जो आने वाले 12 महीने तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में केतु की चाल से कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा तो कुछ के लिए समय मुश्किल भरा रहेगा। आइए जानते हैं केतु के गोचर से किन राशियों को लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Ketu Transit in Virgo)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केतु का ग्रह गोचर शुभ माना जा रहा है। अपनी सेहत और मां की सेहत पर ध्यान दें और तनाव से दूर रहें। धन आगमन के भी योग बन रहे हैं। वहीं, आपको फालतू के खर्चों से बचना चाहिए। बिजनेस में कोई अच्छी डील मिल सकती है। केतु के शुभ प्रभाव से रुके हुए काम बनने लगेंगे।

मेष राशि (Ketu Transit in Virgo)

आने वाले 12 महीने में केतु की चाल मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। वहीं, व्यापार में ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए, जो लंबे समय तक आपके लिए अच्छा निवेश लेकर आए। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मेष राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

कर्क राशि (Ketu Transit in Virgo)

आने वाले 12 महीने तक केतु की स्थिति कर्क राशि के लोगों के लिए लाभदायक मानी जा रही है। इस दौरान कोई भी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए शुभ रहेगा। धन से जुड़े मसले धीरे-धीरे हाल होने लगेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में आ रही खटास दूर होने लगेगी। सेहत का ध्यान जरूर रखें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News