Angarak Yog End Effect मंगल-राहु का खतरनाक अंगारक योग खत्म, इन राशियों की किस्मत चमकेगी अब बढ़ेगी आमदनी

Khabarwala 24 News New Delhi : Angarak Yog End Effect जब किसी राशि में राहु और मंगल की युति होती है तो उसके परिणामस्वरूप अंगारक योग बनता है। ज्योतिषीय गणना में इस योग को अशुभ परिणाम देने वाला माना गया है। हालांकि, अब अंगारक योग के खत्म होने से कुछ राशियों को जीवन में खास […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Angarak Yog End Effect जब किसी राशि में राहु और मंगल की युति होती है तो उसके परिणामस्वरूप अंगारक योग बनता है। ज्योतिषीय गणना में इस योग को अशुभ परिणाम देने वाला माना गया है।

हालांकि, अब अंगारक योग के खत्म होने से कुछ राशियों को जीवन में खास सकारत्मक बदलाव देखने को मिलेगा। यह अंगारक योग उस वक्त बना था जब मंगल ग्रह मीन राशि में था और उस वक्त राहु भी इसी राशि में मौजूद था। आइए जानते हैं कि राहु-मंगल के अंगारक योग के खत्म होने से किन राशियों को लाभ होने वाला है…

मेष राशि (Angarak Yog End Effect)

मंगल-राहु का अंगारक योग खत्म होने के बाद अब मेष राशि से जुड़े लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। करियर और रोजगार में मनोनुकूल फल मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ-साथ लाइफ पार्टनर का भी खूब साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी पहले से अच्छी होगी। नौकरी करने वालों की आमदनी में इजाफा होगा। इसके अलावा बिजनेस में दैनिक आय में बढ़ोतरी होगी। अगर पार्टरशिप में किसी तरह का व्यापार कर रहे हैं तो उससे भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Angarak Yog End Effect)

अंगारक योग के खत्म होने के बाद अब कर्क राशि से जुड़े लोगों के अच्छे दिन आएंगे। करियर और बिजनेस के लिहाज से मेष राशि में मंगल का प्रवेश शुभ साबित होगा। बिजनेस में आर्थिक योजनाएं साकार होंगी। धन से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिलेगा। करियर में आशा के अनुकूल परिणाम मिलेगा। जॉब करने वालों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा।

सिंह राशि (Angarak Yog End Effect)

अंगारक योग की समाप्ति के बाद अब सिंह राशि वालों के सुनहरे दिन शुरू होंगे। मंगल के मेष राशि में प्रवेश करना भी लाभकारी माना जा रहा है। घर-परिवार और दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आकस्मिक धन लाभ का भी योग है। अब करियर और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लंबे समय से रुके हुए कार्य सफलतापूर्लक संपन्न होंगे। सिंह राशि से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News