Aaj ka Rashifal वृश्चिक और मिथुन समेत कई राशियों में बना है लाभ का संयोग, जानें राशिफल

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifalआज सूर्य, चंद्रमा और केतु तीनों सिंह राशि में एक साथ हैं, अमावस्या के करीब पहुंचता यह संयोग मन को आज शांत, चिंतनशील और थोड़ा अंतर्मुखी बना देगा। गुरुवार होने से देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद आज खासतौर पर फलदायी रहेगा, विष्णुजी की पूजा और पीले वस्त्र का दान […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifalआज सूर्य, चंद्रमा और केतु तीनों सिंह राशि में एक साथ हैं, अमावस्या के करीब पहुंचता यह संयोग मन को आज शांत, चिंतनशील और थोड़ा अंतर्मुखी बना देगा। गुरुवार होने से देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद आज खासतौर पर फलदायी रहेगा, विष्णुजी की पूजा और पीले वस्त्र का दान आज विशेष लाभदायी होगा। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक आज हर राशि का हाल।

मेष राशिफल, रचनात्मकता और प्रेम पर आज रहेगा आज आपका फोकस (Aaj Ka Rashifal)

आज मन रचनात्मकता, प्रेम और संतान से जुड़े विषये्ों की तरफ मुड़ा रहेगा, कोई पुराना भावनात्मक विषय आपको भावुक बना सकता है। घर के मामलों में आज सुख और सहयोग बना रहेगा, परिवार का साथ मन को राहत देगा। बातचीत में साहस तो रहेगा पर जल्दबाजी से बचिए। रिश्तों में आकर्षण और सहजता दोनों बने रहेंगे। रोजमर्रा के कामकाज में आज थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है, जल्दबाजी न करें। खर्चों पर हल्की नजर रखें, पुराने हिसाब की समीक्षा आज कर सकते हैं।

शुभ रंग: लाल । शुभ अंक: 9उपाय: आज पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और पितरों को जल अर्पित करें।

वृषभ राशिफल, कामकाज और सेहत में आज सुधार महसूस होगा (Aaj Ka Rashifal)

आज घर और मां से जुड़े विषयों में मन शांत और चिंतनशील रहेगा, कोई पुरानी बात याद आ सकती है, उसे सहजता से लीजिए। साहस और बातचीत के मामलों में देवगुरु का साथ मिलेगा। वाणी में आज सतर्कता जरूरी है, जल्दबाजी में कुछ ऐसा न कहें जिसका बाद में पछतावा हो। रोजमर्रा के कामकाज और सेहत में आज सुधार महसूस होगा। पैसों के मामले में लाभ धीरे धीरे मिलेगा, धैर्य बनाए रखें। करियर में आज कोई अप्रत्याशित लेकिन उपयोगी बात सामने आ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम । शुभ अंक: 6उपाय: आज गाय को हरा चारा खिलाएं और पितृ तर्पण करें।

मिथुन राशिफल,पैसों के मामले में देवगुरु का साथ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

आज व्यक्तित्व में सक्रियता तो रहेगी पर साथ में एक हल्की बेचैनी भी महसूस होगी, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला आज टाल दीजिए, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। बातचीत और साहस के मामलों में आज मन अंतर्मुखी रहेगा, ज्यादा बोलने से पहले सोच लीजिए। पैसों के मामले में देवगुरु का साथ मिलेगा, राहत महसूस होगी। प्रेम और रचनात्मकता में आज मिठास रहेगी। करियर में मेहनत का फल मिलेगा, बस थोड़ी देर से। भाग्य से जुड़ा कोई अप्रत्याशित लाभ भी संभव है।

शुभ रंग: हरा । शुभ अंक: 5उपाय: आज विद्यार्थियों को कॉपी-किताब दान करें।

कर्क राशिफल, आज रिश्तों में गहराई महसूस होगी (Aaj Ka Rashifal)

आपके व्यक्तित्व में देवगुरु की कृपा आज भी बनी हुई है,आत्मविश्वास और गहन समझ दोनों साथ रहेंगे। धन और वाणी के मामलों में आज मन थोड़ा अंतर्मुखी रहेगा, फिजूल खर्च से बचें और हिसाब की समीक्षा करें। घर के माहौल में आज सुख और सुकून रहेगा। रिश्तों में गहराई महसूस होगी, जीवनसाथी या करीबी से आज कोई जरूरी बात कह सकते हैं। खर्चों पर हल्की सतर्कता रखें और नींद का ध्यान दें। धार्मिक कामों और पितृ तर्पण के लिए आज विशेष रूप से शुभ दिन है।

शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 2उपाय: आज भगवान विष्णु को पीले वस्त्र या पीली मिठाई अर्पित करें और पितरों को जल दें।

सिंह राशिफल, आज खास संयम रखने की जरूरत, मन रहेगा अंतर्मुखी (Aaj Ka Rashifal)

आज व्यक्तित्व और मन दोनों पर एक गहरा अंतर्मुखी असर रहेगा, अमावस्या के करीब यह संयोग आपको सीधे प्रभावित करेगा। कोई पुरानी बात या भावना आज मन में उठ सकती है, उसे शांति से देखिए, प्रतिक्रिया देने में जल्दबाजी न करें। बड़े फैसले या नई शुरुआत आज टालना बेहतर रहेगा, कल का दिन इसके लिए ज्यादा अनुकूल होगा। धन और वाणी के मामले ठीक रहेंगे। रिश्तों में आज कुछ अप्रत्याशित बातें सामने आ सकती हैं, धैर्य से सुनिए। पूजा-पाठ और आत्मचिंतन के लिए आज विशेष रूप से अच्छा दिन है।

शुभ रंग: सुनहरा । शुभ अंक: 1उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और पितरों का तर्पण करें।

कन्या राशिफल,करियर में आज संघर्ष जैसा महसूस हो सकता है (Aaj Ka Rashifal)

आज मन और बुद्धि दोनों तेज रहेंगे, पर सोचने में हल्की उलझन भी बनी रहेगी। एकांत और आराम की तरफ मन ज्यादा झुकेगा, आज ध्यान या योग खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। धन के मामलों में मिठास और सहजता रहेगी। करियर में आज संघर्ष जैसा महसूस हो सकता है, संयम से काम लीजिए। लाभ और सामाजिक दायरे में देवगुरु का साथ मिलेगा। साझेदारी से जुड़े पुराने मामलों की समीक्षा करने का यह अच्छा समय है, जल्दबाजी न करें।

शुभ रंग: आसमानी । शुभ अंक: 6उपाय: पक्षियों को हरा मूंग या दाना डालें और घर में शांति के लिए दीपक जलाएं।

तुला राशिफल, आपको अपने खर्च संभालने की जरूरत है (Aaj Ka Rashifal)

आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास दोनों बने रहेंगे। लाभ और सामाजिक दायरे से जुड़े विषयों पर आज मन शांति से विचार करेगा, पुराने लक्ष्यों की समीक्षा का यह अच्छा समय है। पिता या गुरु समान व्यक्ति से आज मतभेद हो सकता है, बहस से बचिए। खर्चों और सोच में थोड़ी सतर्कता जरूरी है। करियर में देवगुरु का साथ मिलेगा, प्रगति के योग हैं। प्रतिस्पर्धा और स्वास्थ्य के मामलों में आज भी विजय के योग बने हुए हैं, धैर्य बनाए रखें।

शुभ रंग: गुलाबी । शुभ अंक: 6उपाय: लक्ष्मी चालीसा या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल, पैसों के मामले में लाभ के योग हैं (Aaj Ka Rashifal)

आज करियर से जुड़े विषयों पर मन गहराई से सोचेगा, कोई बड़ा फैसला या नई शुरुआत आज टालना बेहतर रहेगा, थोड़ा रुककर आगे बढ़िए। मन में तीव्रता तो रहेगी पर सहजता की जगह हल्का संघर्ष भी महसूस हो सकता है, संयम रखिए। भाग्य और पिता से जुड़े मामलों में देवगुरु का साथ मिलेगा। रिश्तों में गहराई रहेगी, प्यार से बात रखिए। पैसों के मामले में लाभ के योग हैं भले थोड़ी देरी से आएं। घर से जुड़ी कोई अप्रत्याशित बात भी सामने आ सकती है।

शुभ रंग: मैरून । शुभ अंक: 9उपाय: क्रोध और वाद-विवाद की स्थितियों से दूर रहें, पितरों को जल अर्पित करें।

धनु राशिफल,आध्यात्मिक चिंतन पर आज फोकस रहेगा (Aaj Ka Rashifal)

आज भाग्य और आस्था से जुड़े विषयों पर मन गहराई से विचार करेगा, यह आत्मचिंतन और आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष रूप से अच्छा दिन है। कोई अप्रत्याशित लेकिन शुभ परिवर्तन भी सामने आ सकता है। साझेदारों और जीवनसाथी के साथ आज बहस विवाद से बचना होगा। करियर में मेहनत का फल मिलेगा भले थोड़ी देर से। पारिवारिक और सामाजिक संबंधों से आज मिठास रहेगी। घर की जिम्मेदारियां और मां की सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

मकर राशिफल, जोखिम से बचें, आज संयम में है भलाई (Aaj Ka Rashifal)

आज साहस और मेहनत में धीमी लेकिन पक्की प्रगति बनी रहेगी, निरंतरता बनाए रखिए। अचानक होने वाली घटनाओं और हिडन मामलों पर आज मन विचारशील रहेगा, कोई जोखिम भरा फैसला आज टालना बेहतर होगा। रिश्तों में देवगुरु का साथ मिलेगा, समझदारी और गर्माहट दोनों रहेंगे। करियर में सफलता और सम्मान के योग हैं। प्रतिस्पर्धा में आज थोड़ी अतिरिक्त मेहनत लगेगी। पैसों के मामले में कोई अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव संभव हैं।

शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 8उपाय: काले तिल, काली उड़द या लोहे की वस्तुओं का दान करें।

कुंभ राशिफल, रिश्तों में आज बरतें विशेष संयम

आज व्यक्तित्व में रहस्यमय आकर्षण बना रहेगा। रिश्तों और साझेदारी से जुड़े विषयों पर आज मन गहराई से सोचेगा, जीवनसाथी या करीबी के साथ बहस से बचिए, आज संयम में ही भलाई है। धन के मामलों में अनुशासन जरूरी है, पुराने हिसाब की समीक्षा भी कर सकते हैं। भाग्य का साथ बना रहेगा। रचनात्मकता और प्रेम के मामले में जल्दबाजी से बचिए। सेहत और प्रतिस्पर्धा के मामले में आज देवगुरु बृहस्पति का साथ मिलेगा, नियमित दिनचर्या फायदेमंद रहेगी।

शुभ रंग: ग्रे । शुभ अंक: 4उपाय: दिव्यांग व्यक्तियों को भोजन कराएं और उनकी मदद करें।

मीन राशिफल,जिम्मेदारियों का दबाव बना रहेगा

आज रचनात्मकता, प्रेम और भाग्य में देवगुरु का आशीर्वाद बना हुआ है। सेहत और दिनचर्या से जुड़े विषयों पर आज मन गहराई से ध्यान देगा, यह आराम और उपचार के लिए विशेष रूप से अच्छा दिन है। जीवन में गंभीरता और जिम्मेदारियों का हल्का बोझ बना रहेगा, यह पुराना ही है इससे घबराने की जरूरत नहीं। घर में हल्का तनाव संभव है, संयम से सुलझाइए। साझेदारी में बातचीत में आज थोड़ी सतर्कता रखें। नींद और आराम का खास ध्यान दीजिए।

शुभ रंग: पीला । शुभ अंक: 7उपाय: ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News