सीडीओ ने किया ग्राम पंचायत बछलौता का निरीक्षण

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ : मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत बछलौता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक तकनीकी मानकों को ध्यान रखने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह शुक्रवार को बछलौता ग्राम पंचायत में निरीक्षण के लिए जा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ : मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत बछलौता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक तकनीकी मानकों को ध्यान रखने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह शुक्रवार को बछलौता ग्राम पंचायत में निरीक्षण के लिए जा पहुंची। निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में तकनीकी मानकों का ध्यान रखने की हिदायत दी। ग्राम पंचायत में बनने वाले आर.आर.सी सेंटर व अन्य कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिले के 43 ग्रामों को ओ.डी.एफ प्लस बनाने के लिए चयन गया है। उसमे से एक हापुड़ विकास खंड की ग्राम पंचायत बछलौता भी है। उन्होंने कहा कि ओ.डी.एफ प्लस शासन की प्रथम प्राथमिकता वाला कार्य है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम पंचायत सचिव और अवर अभियंता मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News