मुंबई, 1 सितंबर (khabarwala24)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आगामी फिल्म द बंगाल फाइल्स में महात्मा गांधी के किरदार में नजर आने वाले हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जीवन का फलसफा शेयर करते रहते हैं। 70 वर्षीय अभिनेता ने ऐसी ही एक और फोटो शेयर कर अपने फैंस को जीवन का मूल मंत्र दिया है।
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर जो कैप्शन लिखा, उसमें उन्होंने समय की अहमियत बताते हुए एक सीख दी। उन्होंने जो मैसेज दिया, वह दिल को छू जाता है और सोचने पर मजबूर कर देता है।
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की, जो शांति और ठहराव का अहसास कराती है। तस्वीर में वह एक बड़ी सी घड़ी के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता बेहद क्लासिक और शालीन अंदाज में एक ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। उनका आत्मविश्वास उनके चेहरे से झलक रहा है।
अनुपम खेर ने फोटो पर कैप्शन लिखा, टाइम सिर्फ घड़ी के साथ ली गई तस्वीर में रुकता है! जिंदगी में नहीं! सो चलते रहो और कुछ करते रहो!
उन्होंने कैप्शन का जरिए जीवन की सबसे बड़ी सीख दी, जो किसी भी व्यक्ति को कामयाबी पाने में मददगार साबित हो सकती है। एक्टर अनुपम खेर ने
बहुत ही सादगी से समझाया कि जीवन रुकता नहीं है। भले ही हम थक जाएं, हम रुकना चाहें, लेकिन समय कभी नहीं रुकता। इसलिए हमें भी चलते रहना चाहिए, कुछ करते रहना चाहिए, क्योंकि ठहराव सिर्फ तस्वीरों में ही होता है, जिंदगी में नहीं।
अनुपम खेर की इस पोस्ट पर फैंस ने भी दिल खोलकर प्रतिक्रियाएं दी। कुछ लोगों ने लिखा, आपकी हर बात प्रेरणा देती है! वहीं कुछ लोगों ने उनके स्टाइल की तारीफ की। यूजर्स ने कहा, आपकी बातें सीधे दिल में उतर गई हैं।
एक यूजर ने लिखा, मैंने आपका कैप्शन कॉपी कर लिया है, अपने पोस्ट में इस्तेमाल करूंगा।
दूसरे यूजर ने लिखा, आप शानदार एक्टर हैं और बेहतरीन मोटिवेशनल स्पीकर भी।
पीके/वीसी
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


