PhonePe से लें होम इंश्योरेंस प्लान, 181 की प्रीमियम पर 12.5 करोड़ रुपए के कवरेज की सुविधा

नई दिल्ली, 26 अगस्त (khabarwala24)। फिनटेक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फोनपे (PhonePe) ने घरों की सुरक्षा के लिए एक सरल और किफायती समाधान खोज निकाला है। कंपनी ने आपके घरों और उसमें रखे कीमती सामान को आग, बाढ़, भूकंप, दंगे और चोरी जैसे गंभीर जोखिमों से बचाने के लिए नया होम इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 26 अगस्त (khabarwala24)। फिनटेक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फोनपे (PhonePe) ने घरों की सुरक्षा के लिए एक सरल और किफायती समाधान खोज निकाला है। कंपनी ने आपके घरों और उसमें रखे कीमती सामान को आग, बाढ़, भूकंप, दंगे और चोरी जैसे गंभीर जोखिमों से बचाने के लिए नया होम इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 181 रुपए है।

आपको 10 लाख से लेकर 12.5 करोड़ रुपए तक के कवरेज के लिए 181 रुपए (जीएसटी सहित) का प्रीमियम देना होगा। फोनपे ऐप पर इस किफायती प्लान के जरिए कस्टमर अपने घर और उसमें रखे फर्नीचर समेत कीमती वस्तुओं, दोनों का बीमा करा सकते हैं।

फोनपे (PhonePe) इंश्योरेंस ब्रोकिंग सर्विसेज के सीईओ विशाल गुप्ता ने कहा, हमारा मानना ​​है कि भारत में घर खरीदने की आकांक्षाएं पहले से कहीं अधिक हैं और फोनपे अपनी विशेषज्ञता के साथ इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक है। हम हर भारतीय के लिए बीमा को सुलभ और किफायती बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, हमारी नई गृह बीमा पेशकश का शुभारंभ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो घर के मालिकों को अपनी सबसे प्रिय संपत्ति की आसानी से सुरक्षा करने में सक्षम बनाता है। हमारा विश्वसनीय समाधान सुरक्षा के भविष्य का प्रतिनिधित्व करता है। फोनपे ऐप व्यापक और किफायती कवरेज के साथ मिनटों में डिजिटल रूप से बीमा मुहैया कराता है।

विशाल गुप्ता ने कहा कि हमने इसे देश की महत्वाकांक्षाओं के साथ विकसित करने के लिए बनाया है, जिससे ग्राहकों को ऑनलाइन सही पॉलिसी तलाशने और चुनने की सुविधा मिलती है।

उन्होंने कहा, हमारा मानना ​​है कि यह वित्तीय बाधाओं को दूर कर उपभोक्ताओं की अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता को खत्म कर देगा।

हालांकि, अधिकांश गृह बीमा योजनाएं होम लोन के साथ आती हैं, लेकिन अक्सर ये महंगी होती हैं। इसके अलावा कस्टमर के लिए इन बीमा पॉलिसी में फ्लेक्सिबिलिटी सीमित होती है और इनमें पेपर वर्क भी बहुत होता है।

फोनपे ने कहा कि उसका लक्ष्य घर के मालिकों को परेशानी मुक्त, पारदर्शी और सुलभ समाधान देना है, चाहे उन्होंने होम लोन लिया हो या नहीं।

उपयोगकर्ता अपने घरों और उसमें मौजूद सामान (फर्नीचर, उपकरण, कीमती सामान, आदि) को आग, बाढ़, भूकंप, दंगे और चोरी जैसे गंभीर जोखिमों से सुरक्षित कर सकते हैं।

केवल 181 रुपए प्रतिवर्ष (जीएसटी सहित) से शुरू होने वाला प्रीमियम, 10 लाख से 12.5 करोड़ रुपए का कवरेज, हर घर और बजट के अनुकूल होना, आग, बाढ़, भूकंप, दंगे और चोरी जैसे 20 से अधिक जोखिमों से घरों को कवर करना, इस पॉलिसी की खासियत है।

इसके अलावा मौजूदा लोन वाले या उसके बिना सभी घर मालिक पॉलिसी ले सकते हैं। सभी बैंकों और लोन देने वाली संस्थाओं द्वारा होम लोन जरूरतों के लिए इसे स्वीकार करना और साथ ही बिना किसी कागजी कार्रवाई या निरीक्षण के तुरंत पॉलिसी जारी करना इसकी विशेषता में शामिल है।

विपुल/एबीएम

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News