Hapur में साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, टेलीग्राम ग्रुप के जरिए 3.20 लाख रुपये की ठगी

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड, मोहल्ला श्रीनगर निवासी पियूष शर्मा को साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए निवेश के नाम पर झांसा देकर 3.20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड, मोहल्ला श्रीनगर निवासी पियूष शर्मा को साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए निवेश के नाम पर झांसा देकर 3.20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ ठगी का खेल? (Hapur)

पियूष शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 8 फरवरी 2025 को उन्हें ‘शिपेरो’ नामक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप के सदस्यों ने शेयर ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर भारी मुनाफे का लालच दिया। ठगों की बातों में आकर पियूष ने 8 से 12 फरवरी 2025 के बीच Google Pay और IMPS के जरिए कई बार में कुल 3.20 लाख रुपये उनके बताए गए मोबाइल नंबरों और बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब तय समय में न तो मुनाफा मिला और न ही निवेश की रकम वापस हुई, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने हापुड़ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई (Hapur)

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पियूष शर्मा की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से ठगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बैंक खातों और ट्रांजेक्शन डिटेल्स की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

साइबर ठगी का बढ़ता खतरा (Hapur)

हाल के महीनों में उत्तर प्रदेश में टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए साइबर ठगी के मामले बढ़े हैं। ठग भोले-भाले लोगों को निवेश, ट्रेडिंग, या वर्क-फ्रॉम-होम के झांसे में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अज्ञात ग्रुप्स या लिंक्स पर भरोसा न करें और किसी भी तरह का ऑनलाइन निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत संपर्क करें।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News