Shreyas Iyer IPL 2025 Final आईपीएल में जो काम कोई कप्तान 2 बार भी नहीं कर पाया, वह श्रेयस अय्यर ने तीसरी बार कर दिखाया

Khabarwala 24 News New Delhi : Shreyas Iyer IPL 2025 Final श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान आईपीएल का एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर आईपीएल में एक नहीं, बल्कि तीन टीमों को अपनी कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय करा चुके हैं।आईपीएल का ये 18वां […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Shreyas Iyer IPL 2025 Final श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान आईपीएल का एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर आईपीएल में एक नहीं, बल्कि तीन टीमों को अपनी कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय करा चुके हैं।आईपीएल का ये 18वां सीजन है। अब तक कोई भी ऐसा कप्तान आईपीएल में नहीं हुआ, जिसने एक से ज्यादा टीम को फाइनल में पहुंचाया हो, लेकिन श्रेयस अय्यर ये कारनामा अब तीन टीमों के साथ कर चुके हैं।

DC or KKR or Punjab Kings (Shreyas Iyer IPL 2025 Final)

श्रेयस अय्यर ने साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक का सफर तय कराया था। हालांकि, फाइनल में उनको मुंबई इंडियंस से हार मिली थी। इसके तीन साल बाद 2024 में श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेकआर को अपनी कप्तानी में ना सिर्फ फाइनल में पहुंचाया था, बल्कि चैंपियन भी बनाया था। अब 2025 में पंजाब किंग्स को वे आईपीएल के फाइनल का तक का सफर तय करा चुके हैं।

श्रेयस अय्यर ने रच डाला इतिहास (Shreyas Iyer IPL 2025 Final)

आईपीएल में कई दिग्गज कप्तान हैं, जिनमें एमएस धोनी, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, डेविड वॉर्नर और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं, लेकिन श्रेयस के अलावा अन्य कोई कप्तानी एक से ज्यादा टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सका है। कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो तीन टीमों की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन फाइनल में सिर्फ एक ही टीम को पहुंचा पाए हैं। इस तरह श्रेयस अय्यर ने एक इतिहास रचा है।

मुंबई के खिलाफ कमाल की पारी (Shreyas Iyer IPL 2025 Final)

आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कमाल की पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 212.20 का था। मुंबई इंडियंस को आईपीएल के इतिहास में पहली बार 200 प्लस रनों का टोटल बनाने के बावजूद हार मिली। 18 बार टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन कभी हार नहीं झेली थी।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

1 COMMENT

  1. मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं ।जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
    कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
    रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News