Hapur डीएम अभिषेक पांडेय ने सभासदों के साथ किया मंथन, हापुड़ के विकास के लिए करोड़ों के प्रस्ताव हुए पास

Khabarwala 24 News Hapur: हापुड़ नगर पालिका सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी (डीएम) अभिषेक पांडेय (DM Abhishek Pandey) ने नगर पालिका परिषद के सभी सभासदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में 15 वें वित्त आयोग के तहत लगभग 12 करोड़ रुपये के 63 विकास प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इन प्रस्तावों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: हापुड़ नगर पालिका सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी (डीएम) अभिषेक पांडेय (DM Abhishek Pandey) ने नगर पालिका परिषद के सभी सभासदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में 15 वें वित्त आयोग के तहत लगभग 12 करोड़ रुपये के 63 विकास प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इन प्रस्तावों के स्वीकृत होने से शहर के विभिन्न वार्डों में चहुंमुखी विकास को गति मिलेगी और बड़ी संख्या में शहरवासियों की समस्याओं का समाधान होगा।

डीएम अभिषेक पांडेय ने पालिकाध्यक्ष और सभासदों के साथ की बैठक

डीएम अभिषेक पांडेय ने बैठक में पालिकाध्यक्ष और सभासदों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभासदों से उनके वार्डों की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली और प्रस्तावों की प्राथमिकता तय की। इन प्रस्तावों में सड़क, नालियां, स्ट्रीट लाइट, और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कार्य शामिल हैं। डीएम ने बताया कि ये प्रस्ताव नगर पालिका अधिकारियों के स्तर पर विचाराधीन थे। सभासदों और पालिकाध्यक्ष की मौजूदगी में इन पर चर्चा के बाद जनहित में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इनके कार्यान्वयन से शहरवासियों को राहत मिलेगी और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा।

जलभराव की समस्या का होगा समाधान

बैठक में शहर की प्रमुख समस्याओं पर भी मंथन हुआ। डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि जलभराव शहर की सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामने आई है। इसके समाधान के लिए 15 वें वित्त आयोग की अगली दो किश्तों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए एक बेहतर और प्रभावी योजना तैयार की जाएगी, ताकि शहरवासियों को जलभराव से स्थायी निजात मिल सके। डीएम ने इस दिशा में गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए।

अफसरों के साथ की बैठक

इसके अलावा, डीएम अभिषेक पांडेय ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ भी बैठक की। उन्होंने पालिका के कार्यों, आय, और अन्य प्रशासनिक विषयों पर जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इस बैठक से नगर पालिका के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News