Housefull-5 संजय दत्त से अक्षय कुमार तक 14 बड़े सितारों से सजी है ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तहलका

Khabarwala 24 News New Delhi : Housefull-5 रश्मिका मंदाना के साथ आई विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म साबित हुई है लेकिन अब बॉलीवुड की कुछ बड़ी फिल्में छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। इनमें से सलमान खान स्टारर सिकंदर का भी नाम है जो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Housefull-5 रश्मिका मंदाना के साथ आई विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म साबित हुई है लेकिन अब बॉलीवुड की कुछ बड़ी फिल्में छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। इनमें से सलमान खान स्टारर सिकंदर का भी नाम है जो आज सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं जल्द ही एक और बड़ी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।

14 सितारों से सजी है फिल्म (Housefull-5)

इस फिल्म में अक्षय कुमार और संजय दत्त समेत कुल 14 सितारों को कास्ट किया है। फिल्म का नाम है ‘हाउसफुल-5’ और ये 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाउसफुल-5 भी इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रहने वाली है। डायरेक्टर तरुण मुनाक्षणी की ये इस फिल्म साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के 14 दिग्गज एक्टर्स कॉमेडी का तड़का लगाएंगे।

धमाकेदार कॉमेडी की उम्मीद (Housefull-5)

फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, श्रेयस तलपड़े, चित्रांगदा सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाकरी, जैकी श्रॉफ, सोनम वाजवा, जॉनी लीवर, डीनू मौर्या, रितेश देशमुख, अर्चना पूरन सिंह, चंकी पांडे, रंजीत बेदी और निकेतन धीर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म में धमाकेदार कॉमेडी की उम्मीद की जा रही है।

फ्रेंचाइजी की रहेगी 5वीं किस्त (Housefull-5)

बता दें कि हाउसफुल फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा हिट रही कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे। साल 2010 में ‘हाउसफुल’ सीरीज की पहली फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अर्जुन रामपाल के साथ दीपिका पादुकोण अहम किरदार में नजर आई थीं।

लोगों को काफी पसंद आई थी (Housefull-5)

भरपूर कॉमेडी से सजी ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इसके बाद इसके पार्ट्स बनना शुरू हुए और अब तक 4 बार बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुकी है। अब ये फिल्म पांचवीं किस्त के साथ बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठा सकती है। माना जा रहा है कि छावा का रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्मों में से एक होने वाली है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाती है ये तो वक्त बताएगा। फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News