Ajay Riteish Raid 2 Teaser फिल्म नहीं पूरी महाभारत लेकर आ रहे हैं अजय देवगन, इस बार होगी बड़ी बाजी, पिक्चर की टीजर रिलीज

Khabarwala 24 News New Delhi : Ajay Riteish Raid 2 Teaser अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ की पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा हो रही है। फैंस एक बार फिर से अजय को अमय पटनायक के किरदार में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने पिक्चर की रिलीज डेट पहले ही अनाउंस कर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Ajay Riteish Raid 2 Teaser अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ की पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा हो रही है। फैंस एक बार फिर से अजय को अमय पटनायक के किरदार में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने पिक्चर की रिलीज डेट पहले ही अनाउंस कर दी है अब उन्होंने टीजर रिलीज करके फिल्म की एक झलक भी दिखा दी है।

बड़ी रेड की तैयारी में अजय (Ajay Riteish Raid 2 Teaser)

इस बार अजय देवगन का कैरेक्टर बड़ी रेड की तैयारी में है। उन्होंने खुद टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, “74 रेड, 4200 करोड़, इस बार बाजी होगी सबसे बड़ी।” टीजर की शुरुआत में रेड से जुड़ी जानकारी दिखाई जाती है, जो अजय ने कैप्शन में लिखा. उसके बाद ये भी दिखाया जाता है कि अजय के कैरेक्टर यानी अमय पटनायक के अब तक 74 ट्रांसफर हो चुके हैं। उसके बाद फिर उनकी एंट्री होती है।

- Advertisement -

कब रिलीज होगी ‘रेड 2 (Ajay Riteish Raid 2 Teaser)

पटनायक के किरदार में अजय एक बार फिर से जच रहे हैं। सौरभ शुक्ला भी अपने उसी पुराने अंदाज में नजर आए हैं। हालांकि, इस बार मेकर्स ने रितेश देशमुख को भी कास्ट किया है। वो नेता के रोल में नजर आने वाले हैं। उनके किरदार का नाम दादा भाई है। दोनों के बीच फिल्म में क्लैश देखने को मिलेगा। जिसकी झलक टीजर में देखने को मिल रही है। दोनों को आमने-सामने देखना काफी दिलचस्प होगा। ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यहां देखें ‘रेड 2’ का टीजर (Ajay Riteish Raid 2 Teaser)

74 रेड कर चुका पटनायक 75वीं रेड दादा भाई के घर में करने जा रहा है। दोंनों के बीच फोन पर बातचीत दिखाई जाती है। रितेश अजय से कहते हैं, “ये पांडव कब से चक्रव्यूह रचने लगे।” इस पर अजय कहते हैं, “मैंने कब कहा कि मैं पांडव हूं, मैं तो पूरी महाभारत हूं।” टीजर में एक जगह पर वाणी कपूर की भी छोटी सी झलक दिख रही है। अजय तो अपने किरदार में जच ही रहे हैं, साथ ही रितेश देशमुख भी दादा भाई के कैरेक्टर में काफी जबरदस्त लग रहे हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News