Weather दिल्ली में आज खिला रहेगा मौसम, शीतलहर का इन राज्यों में कहर, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के कई जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क चल रहा है और दिन में धूप भी देखने को मिल रही है। दिल्ली में तेज धूप के कारण सर्दी काफी कम हो गई है। साथ ही तापमान भी 20 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। दिल्ली में आज गणतंत्र […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के कई जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क चल रहा है और दिन में धूप भी देखने को मिल रही है। दिल्ली में तेज धूप के कारण सर्दी काफी कम हो गई है। साथ ही तापमान भी 20 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। दिल्ली में आज गणतंत्र दिवस के मौके पर भी मौसम साफ रहने वाला है। यूपी में भी आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही घना कोहरा छाने का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। पश्चिम बंगाल में भी अगले सात दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं।

दिल्ली में मौसम का हाल (Weather)

गणतंत्र दिवस के दिन आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। साथ ही बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है। सुबह के समय बहुत सी जगहों पर हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। इस दौरान 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं भी चल सकती हैं। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी (Weather)

बीते कई दिनों से यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जैसे-जैसे जनवरी महीना समाप्ति की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे प्रदेश में ठंड का दौर कम होता जा रहा है। यूपी में पिछले कुछ दिनों से मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। तेज धूप खिल रही है। प्रदेश के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने लगा है। दिन से समय लोगों को मार्च वाली गर्मी का अहसास हो रहा है, तो वहीं यूपी में रात में अभी भी ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इसका अर्थ यह है कि यूपी में गणतंत्र दिवस के दिन मौसम साफ बना रहेगा।

यूपी में लुढ़केगा पारा (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। बताया जा रहा है कि 29 जनवरी से यह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। उसके बाद ३१ जनवरी तक पश्चिमी यूपी के कई जिलों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे बारिश होगी। बारिश से प्रदेश के तापमान में कमी आएगी और ठंड फिर बढ़ेगी। लेकिन इस बीच 5 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यूपी का मौसम भी ऐसा ही बना रहेगा।

आगामी दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो 26 जनवरी से 30 जनवरी तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश का मौसम बिल्कुल साफ बना रहेगा। बीच में कहीं-कहीं हल्का कोहरा रह सकता है, लेकिन घने कोहरे का कोई अलर्ट नहीं है। इस अवधि में अच्छी धूप खिली रहेगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम (Weather)

बिहार में आज कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्टमौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज मधुबनी और दरभंगा में एक या दो स्थानों पर शीत दिवस की चेतावनी जारी कियाहै। सुबह के समय उत्तर बिहार के हिमालयी तराई वाले जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शेष भागों में भी हल्के से मध्यम कोहरे की परत छाई रह सकती है।

पश्चिम बंगाल में अगले सात दिन साफ रहेगा मौसम (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में अगले सात दिन तक धूप खिली रहेगी। इस दौरान बरसात की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, दार्जिलिंग और एक अन्य जगह पर २८ जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में 26 जनवरी को मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी बंगाल के कुछ जिलों में भी कोहरा बना रहेगा। आने वाले कुछ दिनों में तीन से चार डिग्री न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है।

हिमाचल में आज छाएगा घना कोहरा (Weather)

हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों में कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। साथ ही घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी भी कम होकर 50 मीटर रह गई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने का अनुमान जताया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News