NIKAY CHUNAV:सपा ने राकेश यादव को बनाया हापुड़ का चुनाव प्रभारी

Khabarwala24NewsHapurः NIKAY CHUNAV निकाय चुनाव का बिगुल बजने के बाद राजनैतिक दलों ने भी चुनाव को तैयारी तेज कर दी है। समाजवादी पार्टी ने नोएडा महानगर के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव को नगर निकाय चुनाव के लिए हापुड़ जिले की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी हाईकमान ने उन्हें हापुड़ का जिला प्रभारी बनाया है। सपा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapurः NIKAY CHUNAV निकाय चुनाव का बिगुल बजने के बाद राजनैतिक दलों ने भी चुनाव को तैयारी तेज कर दी है। समाजवादी पार्टी ने नोएडा महानगर के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव को नगर निकाय चुनाव के लिए हापुड़ जिले की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी हाईकमान ने उन्हें हापुड़ का जिला प्रभारी बनाया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सरफाबाद गांव निवासी राकेश यादव को हापुड़ नगर निकाय चुनाव का जिला प्रभारी बनाया गया है।
जिला प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर राकेश यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस विश्वास से जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से आम जन परेशान है और इस बार जनता भाजपा को चुनाव में अच्छी तरह से सबक सिखाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा।
उधर समाजवादी पार्टी के निर्वतमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि नोएडा महानगर के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव को नगर निकाय चुनाव के लिए हापुड़ जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निकाय चुनाव में पार्टी का परचम लहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News