Ruchika Jangid यूट्यूब पर Coco Cola गाने से लगाई आग, कौन है वो जिनके आगे सपना चौधरी हुईं फेल

Khabarwala 24 News New Delhi: Ruchika Jangid नॉर्थ इंडिया में हरियाणवी गानों को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। चाहे सपना चौधरी के गाने हों या फिर रेणुका पंवार ऐसी तमाम फीमेल सिंगर हैं, जिनके गानों पर डांस करने से लोग खुद को रोक नहीं पाते हैं। शादी से लेकर बर्थडे सेलिब्रेशन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Ruchika Jangid नॉर्थ इंडिया में हरियाणवी गानों को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। चाहे सपना चौधरी के गाने हों या फिर रेणुका पंवार ऐसी तमाम फीमेल सिंगर हैं, जिनके गानों पर डांस करने से लोग खुद को रोक नहीं पाते हैं।

शादी से लेकर बर्थडे सेलिब्रेशन तक इन गानों की धूम रहती है। इन दिनों एक गाना ष्टशष्श ष्टशद्यड्ड यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है।

सपना चौधरी को कड़ी टक्कर देनी शुरू की (Ruchika Jangid )

अगर आप सोच रहे हैं कि हम टोनी कक्कड़ के गाने की बात कर रहे हैं, तो आप पूरी तरह से गलत है क्योंकि इस Coco Cola को गाने वालीं रुचिका जांगिड़ हैं, जो इन दिनों हरियाणा की स्टार बन चुकी हैं। आलम ये है कि रुचिका ने अपने गानों से सपना चौधरी को कड़ी टक्कर देनी शुरू कर दी है।

रुचिका जांगिड़ कौन हैं ?

रुचिका जांगिड़ वैसे तो उत्तर प्रदेश के शामली की रहने वाली हैं, लेकिन उनके गाने हरियाणा में धूम मचा रहे हैं। उन्होंने दारा 497, च्नंदी के बीरा, काले के पापा और 4जी का जमाना जैसे कई फेमस गाने गाए हैं, जिनकी धुन पर झूमने के लिए फैंस आज भी मजबूर हो जाते हैं। इन दिनों रुचिका जांगिड़ का गाना च्कोको कोलाज् इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इसके अलावा वो एक बेहतरीन डांसर भी हैं।

4 साल पहले हुआ था रिलीज (Ruchika Jangid )

आपको बता दें कि रुचिका जांगिड़ का यह गाना Coco Cola 4 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन गाने में रुचिका ने जिस तरह ठुमके लगाते हुए शानदार डांस किया है, वो आज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। कहना गलत नहीं होगा कि अपने डांस के दम पर रुचिका ने Coco Cola के जरिए यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है। इस गाने को अब तक 915 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

दे रहीं सपना चौधरी को टक्कर (Ruchika Jangid )

सिंगर रुचिका जांगिड़ ने अपने गानों के दम पर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी को कड़ी टक्कर देनी शुरू कर दी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ४ साल पहले रिलीज हुए Coco Cola के बाद आज भी वो फैंस की पहली पसंद बनी हुई हैं। वहीं गाने में ब्राइडल कॉस्टयूम के साथ जींस और लदे गहनों के साथ मेकअप भी फैंस को पागल कर रहा है। लोग आज भी रुचिका के इस गाने को स्किप करना नहीं भूलते हैं और पॉज कर-कर के देखते हैं। बता दें कि ष्टशष्श ष्टशद्यड्ड गाने के लिरिक्स आमिन बरोड़ी ने लिखे हैं, जबकि इसे कंपोज जीआर म्यूजिक ने किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News