PM Modi बोले छोटे से कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पद पर रहने वाले सभी को शीष झुकाकर प्रणाम करता हूं

Khabarwala24 News New Delhi : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 44 वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi) ने वर्चुअली देशभर में (BJP) बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, BJP बीजेपी के कोटि कोटि कार्यकर्ताओं, देवी और सज्जनों आज हम सभी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News New Delhi : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 44 वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi) ने वर्चुअली देशभर में (BJP) बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, BJP बीजेपी के कोटि कोटि कार्यकर्ताओं, देवी और सज्जनों आज हम सभी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। मां भारती की सेवा में समर्पित प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता को बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि BJP बीजेपी की स्थापना से लेकर आज तक जिन महान विभूतियों ने अपने खून पसीने से सींचा है, पार्टी को संभाला है. पार्टी को सशक्त किया है. देश की आवाज को बुलंद किया है, उन सभी को, छोटे से कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पद पर रहने वाले सभी लोगों का आज मैं शीष झुकाकर प्रणाम करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, भगवान हनुमान की जन्म जयंती मना रहे हैं। चारों तरफ बजरंग बली का नाम गूंज रहा है। उनका जीवन, उनके प्रमुख प्रसंग आज भी हमें भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं। पुरुषार्थ के लिए प्रेरित करते हैं। हमारी सफलताओं में उन महान शक्ति के आशीर्वाद भी दिखते हैं।

मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

पीएम मोदी(PM Modi) ने कहा, ‘हनुमानजी के पास असीम शक्ति है, उस शक्ति का इस्तेमाल वे तब कर पाते हैं,जब स्वयं पर से उनका संदेह खत्म होता है। 2014 से पहले भारत की भी यही स्थिति थी। भारत अब बजरंगबली की तरह अपने भीतर सुप्त शक्तियों का आभास कर चुका है। हनुमानजी के ऐसे ही गुणों से भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी प्रेरणा पाते हैं।
हनुमानजी सब कुछ कर सकते हैं, सबके लिए करते हैं,लेकिन अपने लिए कुछ नहीं करते। यही भाजपा की प्रेरणा है। एक और प्रेरणा है। जब हनुमानजी को राक्षसों का सामना करना पड़ा तो वो कठोर हो गए। जब भ्रष्टाचार, परिवारवाद, कानून-व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है मां भारती को मुक्त कराने के लिए।

- Advertisement -

हनुमानजी का पूरा जीवन देखें तो उनके भीतर का कैन डू एटीट्यूड और संकल्पशक्ति हर प्रकार की सफलता में बहुत बड़ी भूमिका अदा करती है। कौन सो काज कठिन जग माही, जो नहिं होइ तात तुम पाई। ऐसा कोई भी काम नहीं है, जो हनुमान नहीं कर सकते। लक्ष्मण पर संकट आया तो हनुमान संजीवनी पर्वत ले आए। भाजपा भी लोगों की समस्या हल करने के लिए ऐसा प्रयास करती रही है, करती रहेगी। राम काज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम।

Pm modi बोले छोटे से कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पद पर रहने वाले सभी को शीष झुकाकर प्रणाम करता हूं Pm modi बोले छोटे से कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पद पर रहने वाले सभी को शीष झुकाकर प्रणाम करता हूं Pm modi बोले छोटे से कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पद पर रहने वाले सभी को शीष झुकाकर प्रणाम करता हूं

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News