पत्नी की हत्या कर पति ने पुलिस को फोन कर पूछा अब क्या करूं?

खबरवाला24 न्यूज हापुड़: फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र के उत्तम नगर में एक व्यक्ति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम को काल करके पुलिस से पूछा कि अब क्या करूं? हत्याकांड की सूचना मिलती ही पुलिस हरकत में आ […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला24 न्यूज हापुड़: फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र के उत्तम नगर में एक व्यक्ति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम को काल करके पुलिस से पूछा कि अब क्या करूं? हत्याकांड की सूचना मिलती ही पुलिस हरकत में आ गई और आनन फानन में मौके पर पहुंचकर आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस के आने तक आरोपित घर पर ही मौजूद रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के स्वजन को सूचना दे दी ।
पुलिस के अनुसार डबुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्तम नगर में रहने वाला शिवम मूल रूप से उत्तरप्रदेश जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है। वह फरीदाबाद के नीलम चौक के पास एक फैक्ट्री में काम करता है। करीब एक साल पहले उसकी शादी मीना नाम की युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव रहता था और विवाद रहने लगा।
रविवार को छुट्टी होने के कारण शिवम घर पर था। दोपहर बाद उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात इतनी बढ़ी कि गुस्से में उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपित ने पुलिस को फोन करके हत्या की सूचना दी और पूछा की अब मैं क्या करू। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News