Guru Purnima Lucky Zodiac मंगल-गुरु का दुर्लभ संयोग गुरु पूर्णिमा पर, इन तीन राशि वालों को मिलेगी जबरदस्त सफलता

Khabarwala 24 News New Delhi : Guru Purnima Lucky Zodiac आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार की गुरु पूर्णिमा ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से भी खास है। दरअसल गुरू पूर्णिमा पर दशकों बाद गुरु और मंगल की युति होने वाली है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, गुरु-मंगल की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Guru Purnima Lucky Zodiac आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार की गुरु पूर्णिमा ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से भी खास है। दरअसल गुरू पूर्णिमा पर दशकों बाद गुरु और मंगल की युति होने वाली है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, गुरु-मंगल की युति वृषभ राशि में होने जा रही है।

गुरु-मंगल का यह युति योग तीन राशियों के लिए खास है। इस युति योग के शुभ प्रभाव से जीवन के कई क्षेत्रों में खास उन्नति होगी। पंचांग के अनुसार, इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनाई जाएगी। गुरु पूर्णमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था।

वृषभ राशि (Guru Purnima Lucky Zodiac)

गुरु पूर्णिमा के दिन बनने वाला गुरु-मंगल का यह युति योग वृषभ राशि के लिए अत्यंत खास है। इस मंगल और गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। धन की स्थिति में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। करियर में तरक्की होगी। बिजनेस में जमकर मुनाफा होगा। अचानक धन लाभ का योग है।

सिंह राशि (Guru Purnima Lucky Zodiac)

गुरु और मंगल की युति से सिंह राशि से जुड़े लोगों की जिंदगी में खास सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। समाजिक कार्यों में मान-सम्मान प्राप्त होगा। बिजनेस में रुके हुए कार्य पूरे होंगे। साथ ही साथ जमकर मुनाफा प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा। करियर में तरक्की का योग है।

कुंभ राशि (Guru Purnima Lucky Zodiac)

गुरु-मंगल की युति कुंभ राशि के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी है। गुरु पूर्णिमा का दिन इस राशि के लिए बेहद भाग्यशाली साबित होगा। बिजनेस करने वालों को कोई नया प्रजेक्ट मिल सकता है जोकि लाभकारी होगा। धन से जुड़ी समस्या का निदान होगा। नौकरीपेशा वालों को वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News