Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 18 अगस्त का दिन भावनात्मक राहत और संतुलन लेकर आया है। चंद्रदेव तुला राशि में शुक्रदेव से अलग होकर स्वतंत्र हो गए हैं, इससे कल तक की भारीपन कम होगी और फैसलों में स्पष्टता आएगी। सूर्यदेव की सिंह राशि में मजबूत स्थिति से आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा जारी रहेगी। गुरुदेव-बुधदेव की युति से सही सलाह मिलती रहेगी। शुक्रदेव की नीच राशि में अकेली स्थिति प्रेम और पैसों में आत्म-आलोचना से बचने की सलाह देती है। मेष, तुला और धनु राशि के जातकों को राहत मिलेगी। भावनात्मक भारीपन दूर होगा। फैसलों में स्पष्टता आएगी और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का भविष्यफल।
मेष राशिफल, घर-परिवार में शुभ काम होंगे (Aaj Ka Rashifal)
आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ चंद्रदेव तुला राशि में स्वतंत्र होकर आए हैं, बातचीत में संतुलन और कूटनीति दिखेगी, रिश्ते में हल्कापन महसूस होगा। हालांकि, बहुत ज्यादा आजादी दिखाने से बचिए, वर्ना दूरी बन सकती है। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण दिखेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए सेहत का खास ध्यान रखें और जो सुधार करना है शांति से कीजिए। संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में होकर शुभ परिणाम प्रदान करेंगे। घर-परिवार में शुभ काम होंगे। बौद्धिक विषयों पर घर में चर्चा हो सकती है। भाई-बहन से बातचीत में मंगलदेव की वजह से तीखापन आ सकता है, बहस से बचिए।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 7उपाय: आज सफेद वस्त्र या चावल का दान करें।
वृषभ राशिफल ,धन के फैसले जल्दबाजी में न लें (Aaj Ka Rashifal)
आज सेहत और दिनचर्या के मामलों में चंद्रदेव तुला राशि में स्वतंत्र होकर आए हैं, मन हल्का और संतुलित रहेगा, दिनचर्या ठीक करने में आसानी होगी, पुरानी थकान भी उतरेगी। संतान या प्रेम प्रसंग में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए कोमलता रखिए, धैर्य से काम लीजिए। घर-परिवार से जुड़े मामलों में आज सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, घर में आत्मविश्वास का माहौल बनेगा, कोई नया काम शुरू हो सकता है। भाई बहन से बातचीत में गुरुदेव-बुधदेव की युति से सही सलाह मिलेगी। धन के मामलों में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में हैं, आज कोई बड़ा आर्थिक फैसला मत लीजिए, हाथ रोककर रखिए।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 4 उपाय: आज चंद्र मंत्र ओम सों सोमाय नमः का जाप करें।
मिथुन राशिफल, संतान और प्रेम के मामले में अच्छा समय बीतेगा (Aaj Ka Rashifal)
आज संतान, प्रेम या किसी रचनात्मक काम में चंद्रदेव तुला राशि में स्वतंत्र होकर आए हैं, मन हल्का और संतुलित रहेगा, कोई नया विचार सामने आ सकता है। आय में उतार-चढ़ाव संभव हो सकता है। घर-परिवार से जुड़े मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए घर के किसी मुद्दे पर खुद की आलोचना से बचिए। भाई-बहन से बातचीत में आज सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, बातचीत में आत्मविश्वास दिखेगा, कोई नई बात भी सामने आ सकती है। किसी के मन को दुखाने वाली बातें न कहें। धन के मामलों में गुरुदेव-बुधदेव की युति से सही तरीके से धन कमाने के उपायों पर विचार करेंगे। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यक्तित्व में मंगलदेव की वजह से आपकी तेजी स्पष्ट रूप से दिखेगी। सावधानी बस यही रखनी है कि आज गुस्सा आए तो एक पल रुककर सोचें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 9 उपाय: किसी महत्वपूर्ण काम पर जाने से पहले सौंफ खाकर निकलें।
कर्क राशिफल, आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)
आज आपकी राशि में गुरुदेव और बुधदेव की युति से सही सलाह और अच्छे फैसले लेने की क्षमता बनी रहेगी, कोई पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है, बुधदेव अस्त हैं इसलिए असर धीरे धीरे दिखेगा। घर परिवार से जुड़े मामलों में चंद्रदेव तुला राशि में स्वतंत्र होकर आए हैं, घर का माहौल हल्का और संतुलित रहेगा, कल की भारीपन कम होगी। भाई बहन से बातचीत में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए आलोचना से बचिए, कोमलता रखिए। धन के मामलों में आज सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास मिलेगा, पर अकड़ मत दिखाइए। खर्च बढ़ने और एकांत में रहने का मन करने की आशंका है, मंगलदेव की वजह से, दिनचर्या संतुलित रखिए। सावधानी बस इतनी, आज खुद पर बहुत ज्यादा भरोसा करके बड़ा फैसला मत लीजिए।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2 उपाय: महिलाओं और वृद्धजनों का सम्मान करें।
सिंह राशिफल ,आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन अकड़ न दिखाएं (Aaj Ka Rashifal)
आज सूर्यदेव आपकी ही राशि में आगे बढ़ रहे हैं, केतुदेव भी साथ हैं। आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा जारी रहेगी, यह साल का खास दौर है, लेकिन बिना वजह किसी को अकड़ मत दिखाइएगा। विनम्रता बनाए रखकर आप लोगों के दिल जीत सकते हैं। धन और परिवार से जुड़े मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए पैसों को लेकर हाथ तंग हो सकते हैं। ऐसे में आय का कोई दूसरा रास्ता तलाश करने की कोशिश कीजिए। चंद्रदेव तुला राशि में आने से भाई-बहन से बातचीत में संतुलन और स्पष्टता रहेगी, पुरानी बात भी सुलझ सकती है। दोस्तों से जुड़े मामलों में मंगलदेव वित्तीय स्थिति को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। एकांत में गुरुदेव-बुधदेव की युति से सही सलाह मिलेगी, आत्मचिंतन फायदेमंद रहेगा, मन को स्पष्टता मिलेगी।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1 उपाय: लाल या नारंगी वस्त्र रविवार को धारण करें।
कन्या राशिफल ,आत्मविश्वास लौटेगा, व्यक्तित्व में हल्कापन महसूस होगा (Aaj Ka Rashifal)
आज आपकी राशि में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले रह गए हैं। कल तक चंद्रदेव का साथ था वो अब हट चुका है। इसलिए खुद की छवि, आकर्षण या व्यक्तित्व को लेकर हल्कापन महसूस हो सकता है। खुद की आलोचना करने से बचिए, नरमी रखिए, मन को हल्का रखिए। धन के मामलों में चंद्रदेव तुला राशि में आए हैं, जिससे पैसों को लेकर सोच संतुलित और स्पष्ट रहेगी, सही फैसले लेने में मदद मिलेगी। करियर के मोर्चे पर मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जिससे काम में आपकी तेजी बनी रहेगी। दोस्तों से गुरुदेव-बुधदेव की युति से शुभ सहयोग मिलेगा। एकांत में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, घर से दूर काम में सफलता मिलेगी। विदेश या विदेशी कंपनी में काम करने की तलाश कर रहे हैं, तो यह मौका आपको मिल सकता है।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 6 उपाय: जरूरतमंद स्टूडेंट्स की अपनी क्षमता अनुसार मदद करें।
तुला राशिफल, भाग्य और धार्मिक कामों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं (Aaj Ka Rashifal)
आज आपकी राशि में चंद्रदेव प्रवेश कर चुके हैं। इससे मन को बड़ी राहत मिलेगी, कल तक का भावनात्मक भारीपन आज हल्की होगा। फैसले लेने में संतुलन और स्पष्टता रहेगी। यह आपके लिए खास दिन है। करियर और सम्मान मिलेगा। गुरुदेव-बुधदेव की युति से सीनियर लोगों से सही सलाह मिलेगी। भाग्य और धार्मिक कामों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं। दोस्तों से जुड़े मामलों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, सामाजिक दायरे में आपकी बात का वजन बढ़ेगा। एकांत में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं। खुद के प्रति आलोचनात्मक मत बनिए और मन को शांत रखिए। आज बहुत ज्यादा आजादी दिखाने के चक्कर में किसी अपने से दूरी मत बनाइए।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 12 उपाय: दही या चावल का दान करें।
वृश्चिक राशिफल, करियर के मोर्चे पर बना रहेगा आत्मविश्वास (Aaj Ka Rashifal)
आज करियर के मोर्चे पर सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, काम में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, ऑफिस में आपकी बात का असर रहेगा। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे बखूबी निभा सकेंगे। यह भविष्य में भी आपको मौके दिलाएगी। आज करियर की सफलता का घमंड दूसरों के सामने मत दिखाइए। गुरुदेव-बुधदेव की युति से भाग्य का साथ मिलेगा, घर परिवार के बड़े-बुजुर्गों से सही सलाह और मार्गदर्शन मिलने से बौद्धिक विकास होगा। किसी गुप्त या छिपे मामले के अचानक सामने आने से आप परेशान हो सकते हैं। ऐसे में खुद पर काबू रखना जरूरी है, गुस्सा करने की जगह परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। दोस्तों की तरफ से शुक्रदेव के असर से आर्थिक मदद मिल सकती है या मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। हालांकि, शुक्रदेव नीच राशि में हैं इसलिए ज्यादा उम्मीद मत लगाएं। जो प्राप्त हो रहा है, उसे पर्याप्त मान लें। द्वादश भाव में चंद्रदेव के तुला राशि में होने से मन को राहत और स्पष्टता मिलेगी।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8 उपाय: क्रोध और गुप्त बातों में संयम बरतें।
धनु राशिफल, भाग्य आपके काम में देगा भरपूर साथ (Aaj Ka Rashifal)
आज भाग्य भाव में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, जो नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से आपको भर रहे हैं। किसी भी काम में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, कोई शुभ खबर भी मिल सकता है, लेकिन अहंकार से बचिए। किसी गुप्त या छिपे विषय को लेकर गुरुदेव-बुधदेव की युति से सही सलाह मिलेगी। करियर के मोर्चे पर शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए काम को लेकर खुद की आलोचना करने से बचिए। जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। दोस्तों से जुड़े मामलों में चंद्रदेव तुला राशि में स्वतंत्र होकर आए हैं। इससे इच्छा पूरी होने के आसार हैं, मन को सुकून मिलेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 उपाय: गुरु या शिक्षक का सम्मान करें।
मकर राशिफल, आत्मविश्वास के साथ पुराना मसला सुलझ सकता है (Aaj Ka Rashifal)
आज करियर के मामलों में चंद्रदेव तुला राशि में हैं, जिससे फैसले लेने में संतुलन और स्पष्टता रहेगी, ऑफिस के काम में हल्कापन महसूस होगा, पुराना दबाव कम होगा। सहकर्मियों यानी कलीग्स का साथ मिलने से ऑफिस में भावनात्मक राहत मिलेगी। वो काम में आपका हाथ बंटा सकते हैं। भाग्य के मामलों में शुक्रदेव की स्थिति की वजह से कृपा तो मिलेगी, लेकिन मानसिक संतुष्टि में कमी महसूस हो सकती है। धार्मिक कामों में आप शामिल होकर भी उसका पूरा आनंद नहीं उठा पाएंगे। किसी गुप्त या छिपे मामले में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास के साथ पुराना मसला सुलझ सकता है। जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ गुरुदेव-बुधदेव की युति से सही सलाह मिलेगी। सेहत और रोजमर्रा के कामकाज में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन फिर भी जल्दबाजी से चोट लगने का खतरा है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 10 उपाय: काले वस्त्र शनिवार को दान करें।
कुंभ राशिफल, भाग्य का साथ मिलने से मन खुश रहेगा
आज भाग्य भाव में चंद्रदेव तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। मन को राहत मिलेगी, फैसले संतुलित रहेंगे, कल तक की उलझन कम होगी, धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। गुप्त मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए खुद की आलोचना से बचिए, कोमलता रखिए, धैर्य से आगे बढ़िए। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े मामलों में आज सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, रिश्ते में आत्मविश्वास और स्पष्टता बढ़ेगी, लेकिन किसी बात को लेकर जिद मत दिखाइए। सेहत ठीक रहेगी और दिनचर्या धर्म-कर्म के कामों के साथ बीतेगी। संतान, प्रेम या रचनात्मक काम में उत्साह रहेगा। जल्दबाजी मत दिखाइए, काम होने में जो वक्त लग रहा है, उसे लगने दीजिए, धैर्य रखिए।
शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 5 उपाय: समाज सेवा और सामूहिक कार्यों में भाग लें।
मीन राशिफल, संतान पक्ष से मिलेगी खुशखबरी
आज संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में आपके लग्नेश गुरुदेव और बुधदेव की युति से सही सलाह और अच्छे फैसले मिलेंगे। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। घर पर माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, लिहाजा अपने क्रोध पर काबू रखें। आवेश में आकर कोई ऐसी बात न कहें, जो आपको बाद में पछताने पर मजबूर कर दे। मां की सेहत का ख्याल रखें। उन्हें उलझन या बेचैनी हो सकती है। सेहत और दिनचर्या से जुड़े मामलों में आज सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, सेहत सुधारने का उत्साह बढ़ेगा। नई शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए रिश्ते में एक-दूसरे की आलोचना करने, निगेटिव बातें करने से बचें। परिवर्तन के भाव में चंद्रदेव तुला राशि में हैं। पुरानी उलझन को सुलझाने के लिए मन विचलित रह सकता है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 11 उपाय: मछलियों को आटा खिलाना शुभ माना जाता है।
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










