Lucknow Viral Video देखिए कैसे पल भर में उड़ा दिए लाखों के गहने, चोरी का CCTV वीडियो वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Lucknow Viral Video यूपी की राजधानी लखनऊ में एक अजीब घटना घटित हुई है। एक व्यक्ति जेवरात की दुकान में गया। करीब डेढ़ घंटे तक बैठा रहा और खरीदारी की बात करता रहा लेकिन उसने अपनी बातों में दुकानदार को ऐसे फंसाया कि चार लाख का छूना लगाकर फरार हो […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Lucknow Viral Video यूपी की राजधानी लखनऊ में एक अजीब घटना घटित हुई है। एक व्यक्ति जेवरात की दुकान में गया। करीब डेढ़ घंटे तक बैठा रहा और खरीदारी की बात करता रहा लेकिन उसने अपनी बातों में दुकानदार को ऐसे फंसाया कि चार लाख का छूना लगाकर फरार हो गया। दुकानदार ने शख्स को पकड़ने की खूब कोशिश की लेकिन सफलता नही मिली। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Lucknow Viral Video)

यह मामला लखनऊ के भूतनाथ मार्केट का है। इंदिरानगर सी-ब्लॉक के रहने वाले सिद्धार्थ रस्तोगी ज्वैलर्स की दुकान चलाते हैं। रविवार को सिद्धार्थ की दुकान में एक शख्स आया और चार लाख का चूना लगाकर फरार हो गया। सिद्धार्थ ने बताया कि रविवार दोपहर को वह दुकान में अकेले थे, तभी एक शख्स वहां पहुंचा और सोने की चेन और ब्रेसलेट दिखाने को कहा। काफी देर तक और कई सारे चेन देखने के बाद उसने दो चेन और दो ब्रेसलेट पसंद किया।

दुकानदार का बनाता रहा बेवकूफ (Lucknow Viral Video)

सिद्धार्थ ने बताया कि उसने कहा कि वह चारों खरीदना चाहता है। हालांकि इस वक्त उसके पास पूरे पैसे नहीं हैं। कुछ पैसे वह कैश में देगा तो कुछ वह अपने भाई से ऑनलाइन मंगवा रहा है। दुकानदार सिद्धार्थ ने बताया कि वह शख्स करीब 84 मिनट तक दुकान में मौजूद रहा और अंत में चारों आभूषण लेकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दुकान में बैठकर चोर फोन पर बात करके पैसे मंगाने का ढोंग करता रहा। काफी देर हो जाने के बाद दुकानदार सिद्धार्थ भी अपने फोन में व्यस्त हो गए। इसी बीच मौका पाकर चोर चारों जेवरात (2 सोने की चेन और 2 ब्रेसलेट) लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

जेवरात उठाकर हुआ फरार (Lucknow Viral Video)

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर दुकान में आराम से बैठा है और दुकानदार फोन में व्यवस्त है। जैसे ही चोर को लगा कि दुकानदार का ध्यान उसकी तरफ नहीं है तो वह जेवरात उठाकर भगा। दुकानदार ने उसे खदेड़ने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और चोरी की तलाश कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News