Sunny Deol सनी देओल ने कई किलो वजन घटाया, शेयर किया वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Sunny Deol बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘लाहौर 1947’ है। ये तो सभी को पता है। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है ये भी पता है लेकिन इस बीच सनी देओल ना जाने किस चीज की तैयारी में लगे हैं। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Sunny Deol बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘लाहौर 1947’ है। ये तो सभी को पता है। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है ये भी पता है लेकिन इस बीच सनी देओल ना जाने किस चीज की तैयारी में लगे हैं। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सनी पाजी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनका ट्रांसफॉर्मेशन इतना तगड़ा है कि पहली तस्वीर में तो वो विराट कोहली लग रहे हैं। खुद ही सोचिए 35 साल के विराट कोहली और 66 साल के सनी देओल। इनमें कोई समानता नहीं लेकिन सनी देओल ने ऐसा वजन घटाया है कि वह एक झलक में क्रिकेटर की तरह दिख रहे हैं।

नए लुक में दिखे सनी (Sunny Deol)

सनी देओल ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें जो पहली तस्वीर दिखती है उसमें सनी देओल एकदम विराट जैसे दिखे, इसके बाद वाली तस्वीरों में सनी का चेहरा काफी बदला हुआ दिखा। उनके चेहरे पर जॉ लाइन साफ दिख रही थी। ऐब्स की झलक तो उन्होंने नहीं दिखाई लेकिन जो झलक दिखाई है उससे तो यही लग रहा है कि सनी देओल ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। अब ये किस प्रोजेक्ट की तैयारी है ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। नया लुक दिखाते हुए सनी देओल ने लिखा, हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Sunny Deol)

इस तस्वीर पर सनी पाजी के फैन्स उनकी काफी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा, आप पर बहुत गर्व है सर, एक ने लिखा, एक ही हीरो है जो पाकिस्तान को औकात दिखाता है। एक बोला, सनी पाजी अब पाकिस्तान पर कौनसा गदर ढाने वाले हो।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News