Haldwani उत्तराखंड में भीषण हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 6 लोगों की मौत

Khabarwala 24 News Haldwani: Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में भीषण हादसा हो गया, जिसमें गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक सहित 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि नैनीताल जिले […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Haldwani: Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में भीषण हादसा हो गया, जिसमें गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक सहित 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक मैक्स वाहन के गहरी खाई में गिरी है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी (Haldwani)

मृतकों में मां-बेटी और पिता भी शामिल। वहीं चार लोग इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसा हल्द्वानी के पुटपुड़ी जा रही मैक्स के अनियंत्रित होने से हुआ। बताया गया कि गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे। हल्द्वानी से पुटपुड़ी जा रही मैक्स ओखलकांडा के पतलोट मोटर मार्ग से दो किलोमीटर पहले अनरबन के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती (Haldwani)

हादसा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक इलाके में हुआ, जो कि नैनीताल शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर पतलोट से दो किलोमीटर पहने अनरबन के पास हुआ। मैक्स में कुल 10 लोग सवार थे। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हादसे में मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी गई।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News