Crime News : 57 लाख रुपये के गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

Khabarwala24 News Gonda : (Crime News) उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े पांच कुंतल से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 57 लाख रुपये बताई जा रही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Gonda : (Crime News) उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े पांच कुंतल से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 57 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 20,500 रुपये भी बरामद हुए हैं। कोतवाली नगर थाना और स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने बुधवार को गश्त के दौरान शफीक अहमद, अब्दुल खालिक उर्फ बाबा, बृजेश कुमार यादव और मंदीप यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच कुंतल अवैध गांजा व 20,500 रुपये बरामद किए हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 57 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News