फाल्गुन पूर्णिमा :श्रद्धालुओं ने किया Gangaगंगा स्नान

Khabarwala24News, Brijghat: फाल्गुन पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने Ganga गंगा में आस्था की डुबकी गई। मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से आए अधिकांश श्रद्धालु सोमवार की देर रात को ब्रजघाट और लठीरा के कच्चे घाट […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News, Brijghat: फाल्गुन पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने Ganga गंगा में आस्था की डुबकी गई। मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से आए अधिकांश श्रद्धालु सोमवार की देर रात को ब्रजघाट और लठीरा के कच्चे घाट पर गंगा किनारे एकत्र हो गए। जहां चार बजते ही ब्रह्मकाल के शुभ मुहूर्त में हर हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में डुबकी लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया, जो मंगलवार को निरंतर चलता रहा। अधिकांश श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद गंगा किनारे बैठे पंडितों से भगवान सत्य नारायण की कथा सुन उन्हें दक्षिणा दी।

मंदिरों में की पूजा अर्चना

ब्रजघाट के वेदांत मंदिर, हनुमान मंदिर, अवंतिका देवी सिद्धपीठ, गंगा मंदिर, श्रीकृष्ण और शीतल आश्रम में ईष्ट देवों के समक्ष माथा टेककर मनौती मांगने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। महानगरों से आए धनाढ्यों ने गरीब-निराश्रितों को भोजन वस्त्र का दान किया।

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध

फाल्गुन पूर्णिमा पर ब्रजघाट पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए थे। सादे कपड़ों में भी पुलिस बल घाटों पर तैनात किया गया था। संदिग्ध लोगों और वाहनों पर पुलिस निगाह रखे हुई थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News