Hang Gliding Accident जान बचाने के लिए हजारों फीट ऊंचाई पर जूझता रहा शख्स, देखिए वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Hang Gliding Accident सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो शख्स पैराग्लिडेर की उड़ान भरते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में कुछ ऐसा है, जिसे देखने के बाद रौंगटे खड़े हो जायेंगे।यह वीडियो देखकर आप यह समझ सकते हैं कि अपनी जान बचाने के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Hang Gliding Accident सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो शख्स पैराग्लिडेर की उड़ान भरते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में कुछ ऐसा है, जिसे देखने के बाद रौंगटे खड़े हो जायेंगे।यह वीडियो देखकर आप यह समझ सकते हैं कि अपनी जान बचाने के लिए इंसान क्या कुछ नहीं करता है।

घटना का वीडियो वायरल (Hang Gliding Accident)

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग एक पैराग्लाइडर से उड़ान भर रहे हैं। उड़ान भरते ही एक शख्स को पता चला कि उसका बेल्ट तो बंधा ही नहीं है। वह अपने पायलट और पैराग्लाइडर को पकड़कर लटक गया। जैसे जैसे पैराग्लाइडर ऊंचाई पर जा रहा था, शख्स की पकड़ ढीली हो रही थी।

https://www.facebook.com/watch/?ref=embed_video&v=630356469224265

बताया गया कि अमेरिकी पर्यटक क्रिस गर्सकी और अपनी पत्नी गेल के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मनाने पहुंचे थे, जहां वह पहली बार पैराग्लाइडर से उड़ान भरने का फैसला किया लेकिन उनका यह फैसला इतना बिकराल रूप ले लेगा इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं था।

जान बचाने के लिए 4 मिनट तक जूझता रहा (Hang Gliding Accident)

करीब 4000 फीट की ऊंचाई पर जाने के बाद क्रिस गर्सकी को लग रहा था कि अगर उनका हाथ छूटा तो वह बच नहीं पाएंगे। वीडियो में आप उन्हें कई बार अपनी पकड़ ढीली करते देखा जा सकता है। कई ऐसे मौके भी आए जब लगा कि वह अब गिर ही जाएंगे लेकिन जान बचाने के लिए करीब 4 मिनट तक वह इसी तरह लटके रहे।

हालांकि किसी तरह पैराग्लाइडर एक ऐसी जगह पहुंचा, जहां वह लैंड कर सकता था। पायलट ने लैंड करने के लिए नीचे की तरफ आया लेकिन नीचे आने से पहले ही पर्यटक का हाथ छूट गया और वह नीचे गिर पड़ा। इस घटना में उसका हाथ टूट गया, जिसके बाद सर्जरी करवानी पड़ी। गनीमत रही है कि इसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार घटना साल 2018 में घटित हुई थी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News