Hapur News NH-334 पर भीषण हादसा: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 334 (NH-334) पर ग्राम पड़ाव के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 334 (NH-334) पर ग्राम पड़ाव के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

कैसे हुआ हादसा? (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात एक कार महमूदपुर पड़ाव की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार बादल और आसिफ (निवासी ग्राम महमूदपुर) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं पास में सड़क किनारे लगे नल पर पानी भर रहा यशवीर (निवासी महमूदपुर) भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में आकर घायल हो गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम (Hapur News)

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। हाफिजपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

बाइक सवार बादल की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हापुड़ के उच्च सेंटर रैफर कर दिया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बादल की मौत की खबर मिलते ही गांव महमूदपुर में शोक की लहर दौड़ गई और बदहवास परिजन अस्पताल पहुंचे।

पुलिस की कार्रवाई (Hapur News)

हाफिजपुर थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद फरार कार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News