About Tulsi Faith अशुभ है घर में सूखी तुलसी रखना, इसके सूखने पर तुरंत करे ये काम, बनी रहेगी घर में बरकत, खुश होंगी मां लक्ष्मी

Khabarwala 24 News New Delhi : About Tulsi Faith क्या आप जानते हैं कि घर में कभी-कभी तुलसी का होना अशुभ भी हो सकता है। ऐसा सिर्फ तब होता है तुलसी का पौधा सूख जाता है। घर में कभी भी सूखा हुआ तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। हिंदू धर्म में तुलसी को काफी अहमियत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : About Tulsi Faith क्या आप जानते हैं कि घर में कभी-कभी तुलसी का होना अशुभ भी हो सकता है। ऐसा सिर्फ तब होता है तुलसी का पौधा सूख जाता है। घर में कभी भी सूखा हुआ तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। हिंदू धर्म में तुलसी को काफी अहमियत दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। उस घर में बरकत हमेशा बनी रहती है। हमें बस सुबह और शाम तुलसी की पूजा करनी होती है। उसके पास दीपक प्रज्वलित करना होता है। यह तुलसी हमारे घर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है। इससे मां लक्ष्मी आकर्षित होती है लेकिन अब सवाल यह उठता है कि यदि पौधा सूख जाए तो उसका क्या करना है? फिर से कैसे तुलसी को शुभ बनाना है? चलिए जानते हैं।

पौधा सूख जाए तो ये करें (About Tulsi Faith)

घर में यदि कोई तुलसी का पौधा सुख जाए तो उसे गमले से निकालना चाहिए। लेकिन यह काम आपको सुबह नहाने के बाद ही करना है। इस काम के लिए आप रविवार या एकादशी का दिन न चुने। इन दोनों दिनों तुलसी नहीं तोड़ी जाती है।

- Advertisement -

राम तुलसी घर में लगायें (About Tulsi Faith)

जब आप सूखी तुलसी को निकाल लें तो इसे किसी बहते हुए पानी में विसर्जित कर दें। इसके बाद आप उस गमले में नई तुलसी लगा सकते हैं। यह तुलसी गुरुवार के दिन लगाई जाए तो बड़ा शुभ माना जाता है। जहां तक संभव हो राम तुलसी ही घर में लगानी चाहिए।

वो मिट्टी भी शुभ होती है (About Tulsi Faith)

श्याम तुलसी को मंदिर जैसी जगहों में लगाना चाहिए। यदि आपको नई तुलसी लाने और लगाने में देर हो रही है तो आप तब तक खाली तुलसी के गमले की पूजा भी कर सकते हैं। माना जाता है कि जिस गमले में तुलसी लगी होती है उसकी मिट्टी भी शुभ होती है।

घर में तुलसी लगाने के लाभ (About Tulsi Faith)

घर में तुलसी लगाने के कई लाभ होते हैं। यह घर की नेगेटिव एनर्जी को बाहर निकाल देती है। इसे लगाने से घर में लड़ाई-झगड़े नहीं होते हैं। इतना ही नहीं ये तुलसी आपको मुसीबतों से भी बचाती है। यदि घर में कोई तुलसी सूख जाए तो समझ लें कि इसने आपके घर पर आने वाली मुसीबत खुद ही झेल ली। इसलिए यह सूख गई।

- Advertisement -

घर में मां लक्ष्मी का आगमन (About Tulsi Faith)

इसके अलावा तुलसी की सुबह और शाम पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। पैसों को लेकर हमारा भाग्य चमक जाता है। घर में बरकत बनी रहती है। वहीं कुंवारे लोग यदि रोज दिल से तुलसी की पूजा करें तो शादी भी जल्दी हो जाती है। इसके अलावा तुलसी की पत्तियां खाने से कई सेहत से जुड़े लाभ भी मिलते हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News