Weather पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, जानिए क्या है देशभर के मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में इन दिनों बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, बीते दिन यानी बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। मौसम विभाग के अनुसार अभी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में इन दिनों बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, बीते दिन यानी बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। मौसम विभाग के अनुसार अभी पांच फरवरी तक मौसम का यही मिजाज रहने वाला है। हालांकि, आज दो फरवरी को मैदानी इलाकों को बारिश से राहत मिल सकती है।

कैसा है दिल्ली के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिलेगा। हालांकि, 3 और 4 फरवरी को नई दिल्ली में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आज मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

कैसा रहेगा हिमाचल-उत्तराखंड के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 फरवरी को उत्तराखंड के सुदूर इलाकों में मध्यम बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 4 और 5 फरवरी को ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उधर, हिमाचल प्रदेश में 2 फरवरी को सुदूर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उधर, 3 फरवरी को ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

कैसा रहेगा अन्य इलाकों के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश उम्मीद है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हरियाणा पंजाब दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News