Weather कोहरे के साथ गलन और ठिठुरन का कहर, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के कई हिस्सो में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार के अधिकतर इलाकों में कोहरे और शीतलहर ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम है, जिससे सड़कों पर गाड़ियों की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के कई हिस्सो में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार के अधिकतर इलाकों में कोहरे और शीतलहर ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम है, जिससे सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है तो वहीं ट्रेनों की गति भी धीमी हुई है। इसके साथ साथ फ्लाइट्स पर भी कोहरे की धुंध का असर पड़ा है।

फ्लाइट्स हुई कैंसिल (Weather)

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कई उड़ानों को स्थिगित किया गया तो कुछ फ्लाइट्स कैंसिल भी की गई हैं। उधर, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज सुबह 5.30 बजे पंजाब के पटियाला में 50 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई जबकि दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी रही। पालम में 50 मीटर और सफदरजंग में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। हरियाणा के चंडीगढ़ में 25 मीटर, हिसार में 50 मीटर, राजस्थान के चूरु और बीकानेर में 50 मीटर, बरेली और झांसी में 25 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है.

कोहरे का रेड अलर्ट (Weather)

IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में आज, 21 जनवरी को ठंड और घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि कई राज्यों में अगले 3 दिनों तक शीतलहर चलने की उम्मीद है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पूरी तरह कोहरे की आगोश में है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने 21 जनवरी को ठंड और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उधर , अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। अभी कुछ दिन और ठंडी से राहत नहीं मिलने वाली है। 21 जनवरी को भी मौसम सर्द रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी के बाद से प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। इस बार ठंड और बढ़ेगी। अधिकतम न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी सर्दी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। अभी और ठंड के लिए तैयार रहना होगा।

देश के मौसम का हाल?

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति रह सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीतलहर की चलने की उम्मीद है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News