Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिसंबर माह आधा समाप्त हो चुका है, इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक पहाड़ बर्फ से ढक गए हैं। इसका असर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली -एनसीआर से लेकर यूपी तक दिख रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिसंबर माह आधा समाप्त हो चुका है, इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक पहाड़ बर्फ से ढक गए हैं। इसका असर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली -एनसीआर से लेकर यूपी तक दिख रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पारा 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे तक पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं का प्रकोप भी देखा जा सकता है।

कैसा रहेगा मौसम? (Weather )

स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप और दक्षिणी केरल में हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को पंजाब के कई इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। त्रिपुरा में हल्का कोहरा और दिल्ली व बिहार के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा।

माइनस में यहां लुढ़का पारा (Weather)

सर्दियों के सीजन में कश्मीर की खूबसूरती को चार चांद लगने लगी है। घाटी के लगभग सभी इलाकों में इस समय बर्फबारी हो रही है। कश्मीर में पारा माइनस तक पहुंच गया है। इसके अलावा पहलगाम में पारा -5.8, गुलमर्ग में -5, लद्दाख में द्रास के पास पारा -11.8, लेह में माइनस 11 और कारगिल में पारा माइनस 8 तक पहुंच गया है। मौसम (Weather )विभाग ने आगामी 22दिसंबर के बाद कश्मीर में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

हिमाचल में भारी बर्फबारी (Weather)

कश्मीर के साथ -साथ हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके भी बर्फ की चपेट में हैं। चमोली जिले में रह-रह कर बर्फ गिर रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से यहां भी तापमान माइनस के नीचे चला गया। औली भी पूरी तरह बर्फ से ढक गया है। बर्फ के इन नजारों का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दूर से पर्यटक हिमाचल प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं।

चमोली में बर्फबारी से दिलकश हुआ नजारा (Weather)

उत्तराखंड के चमोली में बर्फबारी के बाद नजारा काफी दिलकश हो गया है। घर हो या फिर सड़क या फिर सड़क पर खड़ी गाड़ियां, सभी बर्फ से ढकी हैं। चारों ओर बर्फ ने यहां की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। इसके अलावा तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बर्फबारी की वजह से होटल कारोबारी काफी खुश दिखे क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

पहाड़ों पर बर्फ बारी का उत्तर भारत में दिखेगा प्रकोप (Weather)

पहाड़ों पर चल रही ठंडी हवाओं के कारण लद्दाख और कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जल्द ही दिखने वाला है। यहां ठंड बढ़ जाएगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल दिन में सूर्य देवता के दर्शन होने से राहत है, लेकिन सुबह और शाम ठंडी हवा के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। गर्म कपड़ों में पैक होकर लोग घरों से निकल रहे हैं।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में हर दिन और हर रात बीतने के साथ ही यहां पर पारा लगातार गिरता जा रहा है। यहां पर सर्दी बढ़ती जा रही हैं। न्यूनतम तापमान में भी पिछले कुछ दिनों में कमी दर्ज की गई है। सुबह के समय  तो कई इलाकों में घने कोहरे के कारण लोगों को कम विजिबिलिटी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिन तक मौसम इस तरह का बना रहेगा फिर तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में  मौसम के शुष्क रहने के आसार 18, 19 और 20 दिसंबर को भी हैं. मध्यम कोहरा पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 14 दिसंबर को एक रिपोर्ट जारी की जिसके अनुसार, बरेली में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के साथ यहां पर सबसे कम 4.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान को रिकार्ड किया गया।

Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन

Add
Add

Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन Weather बर्फ की चादर से ढके पहाड़, दिल्ली-यूपी तक बढ़ी ठिठुरन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News