Parliament ‘स्मोक अटैक’ के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान

Khabarwala 24 News News Delhi: Parliament संसद में शीतकालीन सत्र इन दिनों चल रहा है। आज भी सदन की कार्यवाही चल रही थी। शून्य काल में पांच मिनट शेष बचे थे। इसी बीच तभी पीछे से धड़ाम की आवाज आई। यह आवाज सामान्य नहीं थी। आपको बता दें कि दरअसल एक युवक दर्शक दीर्घा से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News News Delhi: Parliament संसद में शीतकालीन सत्र इन दिनों चल रहा है। आज भी सदन की कार्यवाही चल रही थी। शून्य काल में पांच मिनट शेष बचे थे। इसी बीच तभी पीछे से धड़ाम की आवाज आई। यह आवाज सामान्य नहीं थी। आपको बता दें कि दरअसल एक युवक दर्शक दीर्घा से कूदकर नीचे आ गया था। इसी बीच दूसरा युवक भी कूद कर नीचे आ गया। देखते ही देखते आरोपी एक डेस्क से दूसरी डेस्क पर छलांग लगाते हुए आगे बढ़ने लगे। दबोचे जाने से पहले उन्होंने अपने जूते से कुछ निकाला और स्प्रे कर दिया? थोड़ी ही देर में संसद में धुआं-धुआं हो गया।

इसी समय एक घटना संसद (Parliament)के बाहर भी घटी थी।पार्लियामेंट के बाहर एक युवक और एक महिला ने गैस का छिड़काव कर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे संसद परिसर के बाहर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इसमें कुल 6 लोग शामिल हैं। इनमें से 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है।

कौन हैं यह चारों आरोपी (Parliament)

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लोकसभा के अंदर दुस्साहस करने वाले युवकों के नाम सागर और मनोरंजन हैं। जबकि जिन आरोपियों को सदन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। उनके नाम नीलम और अमोल शिंदे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संसद (Parliament)के बाहर और अंदर हंगामा करने वाले चारों आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं। इन आरोपियों का एक ही मकसद था। बताया जा रहा है कि ये चारों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से मिले थे। उन्होंने फिर संसद पर हमले का प्लान बनाया था।

दर्शक दीर्घा से चैंबर में कूदे आरोपी (Parliament)

लोकसभा (Parliament)के अंदर स्मोक अटैक करने वाले सागर शर्मा मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के अतिथि के रूप में दर्शक दीर्घा में आए थे। दोपहर करीब एक बजे दोनों सार्वजनिक गैलरी से चैंबर में कूद गए। भाजपा सदस्य राजेंद्र अग्रवाल जो कि आसन पर थे उन्होंने सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी। संसद की सुरक्षा में सेंध के बाद सांसद प्रताप सिम्हा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाक़ात कर सफ़ाई दी।

एंट्री पास कैंसिल करने के स्पीकर ने दिए आदेश (Parliament )

आपको बता दें कि इस घटना के बाद लोकसभा (Parliament)स्पीकर ओम बिरला ने पूर्व सांसदों और सांसदों के निजी सहायकों के संसद भवन में एंट्री पास कैंसिल करने के आदेश दे दिए हैं। ओम बिरला ने इस मामले पर सभी दलों के सांसदों की एक बैठक भी बुलाई है।

मामले की जांच की जा रही (Parliament)

इस घटना को लेकर लोकसभा (Parliament)स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं। हम सबको चिंता थी कि वो धुआं क्या था। वो दरअसल एक साधारण धुआं था।

आज ही के दिन 22 साल पहले हुआ था हमला (Parliament)

आपको बता दें कि आज ही के दिन 22 साल पहले यानी 13 दिसंबर, 2001 को संसद भवन पर आतंकवादी हमला हुआ था। इस समय भी संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और बड़े-बड़े नेता इस समय पार्लियामेंट (Parliament)में मौजूद थे।

Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान

Add
Add

Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान Parliament 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए मिले , जानिए कैसे बनाया संसद में घुसने का प्लान

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News