पति ने पहली पत्नी को कहा तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : दूसरा निकाह करने के बाद पति ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली पहली पत्नी को तीन तलाक कह दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : दूसरा निकाह करने के बाद पति ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली पहली पत्नी को तीन तलाक कह दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली की रहने वाली मुस्कान ने बताया कि 26 जून 2018 को उसका निकाह जिला बागपत के गांव तितरौदा के रहने वाले आदिल के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। घर न बिगड़े, इस डर से पीड़िता प्रताड़ना सहती रही। कुछ समय पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया था।

- Advertisement -

इसके बाद से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। कुछ दिन पहले पति ने जिला गाजियाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से दूसरा निकाह कर लिया। मामले की जानकारी पर पीड़िता के होश उड़ गए। पीड़िता ने पति को फोन काल कर मामले की शिकायत की। इसपर पति ने पीड़िता को तीन तलाक कह दिया। पीड़िता ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News