Hapur Crime News सिपाही के परिजनों ने विवाहिता से मांगे दस लाख, नहीं मिले तो किया उत्पीड़न, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur  :(गौरव शर्मा) सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने अपने सिपाही पति सहित ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि उसके ससुरालियां दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरा नहीं करने पर उसके साथ मारपीट व उत्पीड़न करते हैं। मांग […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur  :(गौरव शर्मा) सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने अपने सिपाही पति सहित ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि उसके ससुरालियां दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरा नहीं करने पर उसके साथ मारपीट व उत्पीड़न करते हैं। मांग पूरा नहीं करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इससे पूर्व घर के एक सदस्य ने उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला

नगर के एक मोहल्ला की निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2022 को जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी के एक गांव निवासी युवक के साथ बड़ी धूमधाम के साथ हुआ था। आरोपी पति इस समय जनपद लखीमपुर खीरी में पुलिस लाइन में तैनात है। शादी में 25 लाख रुपये पीड़िता के परिजनों द्वारा खर्च किए गए थे। शादी में मिले दान-दहेज से पति , ससुर व अन्य ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से पीड़िता को कम दान-दहेज लाने का ताना दिया जाता और 10 लाख रुपये की ओर मांग की गई। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसे पता लगा है कि पति का असली मूल निवास छिपाते हुए फर्जी निवास पर धोखाधड़ी से फर्जी मूल निवासी, आधार कार्ड आदि बनवाकर नौकरी पाई है।

एक आरोपी ने किया दुराचार का प्रयास

पीड़िता ने बताया कि 06 फरवरी 2023 को वह अपनी ससुराल में मौजूद थी। तभी एक नामजद एक आरोपी उसके कमरे में आ गया और उसके साथ दुराचार की कोशिश की। इस बात की शिकायत पीड़िता ने अपने पति से की। जिस पर पति ने उसके साथ अभद्रता की। जिसके बाद 07 फरवरी 2023 को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से बाहर कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने कई बार ससुरालियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए पीड़िता ने एसपी को इस संबंध में शिकायत दी थी।

सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति समेत छत लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Hapur crime news सिपाही के परिजनों ने विवाहिता से मांगे दस लाख, नहीं मिले तो किया उत्पीड़न, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज Hapur crime news सिपाही के परिजनों ने विवाहिता से मांगे दस लाख, नहीं मिले तो किया उत्पीड़न, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज Hapur crime news सिपाही के परिजनों ने विवाहिता से मांगे दस लाख, नहीं मिले तो किया उत्पीड़न, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज Hapur crime news सिपाही के परिजनों ने विवाहिता से मांगे दस लाख, नहीं मिले तो किया उत्पीड़न, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज Hapur crime news सिपाही के परिजनों ने विवाहिता से मांगे दस लाख, नहीं मिले तो किया उत्पीड़न, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज Hapur crime news सिपाही के परिजनों ने विवाहिता से मांगे दस लाख, नहीं मिले तो किया उत्पीड़न, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज Hapur crime news सिपाही के परिजनों ने विवाहिता से मांगे दस लाख, नहीं मिले तो किया उत्पीड़न, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज Hapur crime news सिपाही के परिजनों ने विवाहिता से मांगे दस लाख, नहीं मिले तो किया उत्पीड़न, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज Hapur crime news सिपाही के परिजनों ने विवाहिता से मांगे दस लाख, नहीं मिले तो किया उत्पीड़न, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News