Hapur News पति से फोन पर दिया तीन तलाक, देवर पर अश्लीलता का आरोप; कार और 5 लाख रुपये दहेज न मिलने पर पीड़िता को घर से निकाला

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में दहेज उत्पीड़न, देवर द्वारा अश्लीलता और विदेश से फोन पर तीन तलाक देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अतिरिक्त दहेज में कार और 5 लाख रुपये नकद न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में दहेज उत्पीड़न, देवर द्वारा अश्लीलता और विदेश से फोन पर तीन तलाक देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अतिरिक्त दहेज में कार और 5 लाख रुपये नकद न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे उसकी मासूम बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने पति, देवर सहित ससुराल पक्ष के अन्य आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दहेज की मांग और पंचायत का घटनाक्रम (Hapur News)

मूल रूप से मेरठ जनपद के थाना मुंडाली क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली पीड़िता का निकाह 23 जुलाई 2019 को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सलाई निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह के समय पीड़िता के परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़कर लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग दिए गए स्त्रीधन और सामान से खुश नहीं थे।

निकाह के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में एक कार और 5 लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान पीड़िता ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। वे छोछक और अन्य मौकों पर भी अतिरिक्त दहेज का दबाव बनाते रहे। विवाद बढ़ने पर कई बार सामाजिक पंचायतें भी हुईं, जिनमें ससुराल पक्ष ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में प्रताड़ित न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ दिन बाद वे फिर उत्पीड़न करने लगे।

सऊदी अरब से पति का फोन पर तीन तलाक (Hapur News)

कुछ समय पूर्व पीड़िता का पति रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया। पति के विदेश जाते ही ससुराल वालों का उत्पीड़न और उग्र हो गया। वे रोजाना मारपीट करने लगे और पति को भी फोन पर पीड़िता के खिलाफ उकसाते थे। इसी बीच 10 मई 2026 को जब पीड़िता घर पर अकेली थी, तो उसके देवर ने पीड़िता के साथ अश्लीलता की। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता ने जब इस घटना की जानकारी विदेश में रह रहे पति को दी, तो उसने मदद करने के बजाय उल्टा पीड़िता को ही घर से निकालने की धमकी दी। इसके बाद 17 मई 2026 को पति ने सऊदी अरब से फोन कर पीड़िता को लगातार तीन बार ‘तलाक’ कहकर रिश्ता खत्म कर लिया।

पुलिस कार्रवाई और जांच जारी (Hapur News)

फोन पर तीन तलाक देने के बाद ससुराल वालों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे उसकी बेटी के साथ जबरन घर से निकाल दिया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची।

थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं (दहेज उत्पीड़न, अश्लीलता, मारपीट और मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News