Hapur News: दिल्ली पुलिस की बर्बरता के खिलाफ लामबंद हुआ सवर्ण समाज, 30 को जानापाव में होगी महापंचायत

Hapur News: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में 30 अगस्त को जानापाव में सवर्ण समाज की महापंचायत होगी। 200 ब्राह्मण संगठन रणनीति तय करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Hapur News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सवर्ण समाज के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर आक्रोश गहरा गया है। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महा सभा (भारत) ने घटना की घोर निंदा करते हुए आगामी 30 अगस्त को मध्य प्रदेश के जानापाव में राष्ट्रीय महापंचायत बुलाने का बड़ा ऐलान किया है।

जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार की मांग कर रहे थे सवर्ण (Hapur News)

महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नानक चंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग एकत्रित हुए थे। प्रदर्शनकारी आरक्षण व्यवस्था में न्यायसंगत सुधार और सभी वर्गों को समान अधिकार देने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे।

पंडित नानक चंद शर्मा ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर अचानक बल प्रयोग करते हुए बर्बर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्वामी आनंद स्वरूप की भूमिका की सराहना (Hapur News)

हापुड़ में समाज के प्रतिनिधियों ने संकट के समय घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और आंदोलन का मनोबल बनाए रखने के लिए स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज के प्रयासों की सराहना की।

सभा ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में हक की आवाज उठाने वालों पर पुलिसिया दमन पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है।

200 ब्राह्मण संगठन जानापाव में तय करेंगे आगे की रणनीति (Hapur News)

पुलिस कार्रवाई के विरोध में और गरीब सवर्णों को हक दिलाने के मकसद से 30 अगस्त को भगवान परशुराम की पावन जन्मस्थली जानापाव (मध्य प्रदेश) में एक विशाल बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत में देश भर से करीब 200 ब्राह्मण संगठनों के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी और सवर्ण समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

आयोजकों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने सवर्णों की मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया, तो इस आंदोलन को राष्ट्रव्यापी रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बैठक में विक्की शर्मा, निशांत शर्मा, बिट्टू शर्मा, भरत लाल शर्मा और कपिल शर्मा समेत समाज के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News