Khabarwala24 Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में करीब दो साल का सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद आईपीएस अफसर केके बिश्नोई को जब विदाई दी गई, तो माहौल बेहद भावुक हो गया। विदाई समारोह के मंच पर अपना अनुभव साझा करते हुए तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई का गला रूंध गया और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसके बाद पास में मौजूद जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने उन्हें संभाला।
मंच पर छलके आंसू, डीएम ने बढ़ाया ढांढस (Sambhal News)
संभल जिले में 1 साल और 11 महीने तक अपनी सेवाएं देने वाले 2018 बैच के आईपीएस अफसर केके बिश्नोई का तबादला बिजनौर जिले के एसएसपी पद पर हुआ है। उनके सम्मान में आयोजित फेयरवेल प्रोग्राम में अपने विदाई भाषण के दौरान वह काफी भावुक हो गए।
उन्हें रोता देख मंच पर उनके साथ बैठे संभल के डीएम अंकित खंडेलवाल ने तुरंत उन्हें पानी का गिलास थमाया और दिलासा दिया। अधिकारियों के बीच का यह अटूट जुड़ाव देखकर वहां मौजूद मातहत और अन्य पुलिसकर्मी भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए।
View this post on Instagram
संभल हिंसा का जिक्र कर पुलिस टीम को दिया धन्यवाद (Sambhal News)
अपने संबोधन में आईपीएस केके बिश्नोई ने संभल में बिताए हर पल और चुनौतियों का जिक्र किया। उन्होंने विशेष रूप से 24 नवंबर को संभल में हुई भयानक हिंसा की घटना को याद करते हुए कहा कि उस बेहद कठिन और तनावपूर्ण दौर में पुलिस जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना स्थिति को संभाला था। उन्होंने विषम परिस्थितियों में निष्ठा और मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए पूरी पुलिस फोर्स का दिल से शुक्रिया अदा किया।
फूलों से सजी गाड़ी को धक्का देकर दी अनोखी विदाई (Sambhal News)
कार्यक्रम के अंत में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुरानी परंपरा को निभाते हुए एसपी केके बिश्नोई को यादगार विदाई दी। फूलों से पूरी तरह सजाई गई उनकी सरकारी गाड़ी को सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने मिलकर धक्का दिया और उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ बिजनौर के लिए रवाना किया।
9 आईपीएस अफसरों का हुआ फेरबदल (Sambhal News)
गौरतलब है कि योगी सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जारी तबादला सूची में 9 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें आईपीएस विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि मेरठ के चर्चित थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए अधिकारी अविनाश पांडे का नाम भी इस तबादला सूची में शामिल है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










